फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The innocent fell in the river due to slipping feet, died due to drowning

पैर फिसलने से देवहा नदी में गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत

Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
The innocent fell in the river due to slipping feet, died due to drowning
हिरदेश का फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
बरखेड़ा/पीलीभीत। गांव मुड़िया कुंडरी में बुधवार शाम एक मासूम खेलते समय देवहा नदी में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार ने बालक का शव दफना दिया है। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मुड़िया कुंडरी निवासी नथूलाल वर्मा ने बताया कि गांव के पास देवहा नदी बहती है। उनका छह वर्षीय नाती ह्रदेश कुमार बुधवार शाम गांव के कुछ बच्चों के साथ नदी के पास खेल रहा था।
विज्ञापन

वहां किसी तरह ह्रदेश का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। अन्य बच्चों ने उसे नदी में गिरता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। पड़ोस में बने मकान की कुछ महिलाएं मौके पर आ गईं। महिलाओं ने भी शोरशराबा शुरू कर दिया। इससे और ग्रामीण व राहगीर भी आ गए। लोगों ने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक तलाश करने के बाद ह्रदेश को पानी से बाहर निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से घर में मातम पसर गया। तीन भाई बहनों में ह्रदेश बीच का था। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवार ने शव दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी के तेज बहाव से पहले भी गई तीन बच्चों की जान - गांव बिसेन में 17 दिन पहले भी मासूम और दो किशोरों की अप्सरा नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिसेन से करीब पांच सौ मीटर दूर अफ्सरा नदी बहती है। बिसेन के शमीम और यासीन की बहन बरेली के सीबीगंज दौली मुरकपुरा निवासी सन्नो ईद मनाने अपने 14 वर्षीय पुत्र कैफ और दस वर्षीय पुत्र रेहान के साथ आई थी।

दो मई को यासीन का सोलह वर्षीय पुत्र फईम और शामीन का चौदह वर्षीय पुत्र मोइन नदी में भैंस नहलाने गए थे। उनके साथ दोनों फुफेरे भाई भी चले गए। नदी के तेज बहाव में रेहान, मोइन व फईम की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को तलाशने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। कई दिन बाद शव बरामद हुए। तीनों बच्चों की मौत एकदूसरे को बचाने के चक्कर में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed