{"_id":"66f31b00f5c2122c62078cd4","slug":"the-in-laws-beat-up-the-young-man-who-came-to-send-off-his-wife-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122981-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक को ससुरालियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक को ससुरालियों ने पीटा
विज्ञापन
पूरनपुर। पत्नी को मायके से बुलाने गए युवक को ससुरालियों ने पीटकर भगा दिया। बाद में युवक घर पहुंचा, यहां भी ससुराली आ गए और उसे दोबारा पीटा। युवक का आरोप है कि सास 10 दिन पहले बिना बताये पत्नी को साथ ले गईं थीं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हजारा थाना क्षेत्र के राघवपुरी उर्फ बनमपुरी निवासी गुरमंगत सिंह ने बताया कि उसकी ससुराल बाजार घाट में है। 10 दिन पहले उसकी सास प्रेम कौर उसे बगैर बताए उसकी पत्नी को अपने साथ ससुराल ले गईं। 21 सितंबर को पत्नी को विदा कराने ससुराल गए। आरोप है कि तब उसके ससुरालियों ने गाली-गलौज कर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। युवक के घर आने के बाद सास प्रेेम कौर, पत्नी गुरविंदर कौर, हरजिंदर सिंह और जीत सिंह भी वहां पहुंच गए और दोबारा उसको पीटा। हजारा एसओ ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।