फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The IIT Roorkee team tested the quality of the Majhola-Duni Dam road, which is under construction at a cost of Rs 9 crore.

Pilibhit News: आईआईटी रुड़की की टीम ने नौ करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मझोला-ड्यूनी डैम मार्ग की गुणवत्ता परखी

Fri, 24 Jul 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The IIT Roorkee team tested the quality of the Majhola-Duni Dam road, which is under construction at a cost of Rs 9 crore.
मझोला। निर्माणाधीन मझोला- ड्यूनी डैम मार्ग की गुणवत्ता और मजबूती को लेकर उठे सवालों के बीच बृहस्पतिवार को आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर सतीश कुमार ने अपनी टीम के साथ सड़क का तकनीकी निरीक्षण किया। उन्होंने मझोला से रानी कॉलोनी तक मार्ग का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा। बताया कि वह अपनी तकनीकी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन

एफडीआर तकनीक के तहत नौ करोड़ की लागत से 20 फरवरी 2026 से मार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। सड़क पर सेमी लेयर बिछाकर हॉट मिक्स मशीन से निर्माण किया जा रहा था। आरोप है कि गुलड़िया पुलिया से खिड़की फार्म पुलिया तक लगभग एक किलोमीटर सड़क का निर्माण जल्दबाजी में किया गया, जिससे कहीं केमिकल सही ढंग से नहीं डाला गया तो कहीं बिना सेमी लेयर के ही सड़क बना दी गई। रात में निर्माण होने के कारण सड़क अपेक्षित मजबूती नहीं पकड़ सकी। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को मानकों के अनुरूप न बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने सड़क के एक हिस्से को हाथों से उखाड़कर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। गुणवत्ता को लेकर विवाद बढ़ने के बाद विभाग ने निर्माण कार्य रोक दिया था। सहायक अभियंता का कहना है कि तकनीकी जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed