{"_id":"676c9beaa3171920e20da027","slug":"the-hotel-owner-is-from-punjab-the-owners-gurus-mansion-is-behind-the-hotel-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127906-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पंजाब का है होटल मालिक, होटल के पीछे मालिक के गुरु की कोठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पंजाब का है होटल मालिक, होटल के पीछे मालिक के गुरु की कोठी
विज्ञापन
पूरनपुर। जिस हरजी होटल को आतंकियों ने अपना ठिकाना बनाया, उसका स्वामी भी पंजाब का रहने वाला है। होटल के पीछे होटल मालिक के गुरु की कोठी है। होटल मालिक करीब डेढ़ दशक पहले से अपने गुरु की पूरनपुर कोठी पर आने पर उनसे मिलने आता था।
यह कोठी किसी संतबाबा की बताई जाती है। संत बाबा के शिष्य लखीमपुर क्षेत्र के अलावा विदेशों में भी रहते हैं। संत बाबा भी अक्सर पंजाब और विदेशों में रहते थे। संत बाबा ने नगर और इसके समीप दो बार सामूहिक शादी समारोह का आयोजन किया था। इसमें एक बार 21 हजार लोगों की सामूहिक शादी कराई गई थी।
समारोह में भी संत बाबा के तमाम समर्थक आस्ट्रेलिया, अमेरिका आदि देशों से आए थे। संत बाबा का उत्तराधिकारी माना जाने वाला होटल स्वामी भी संत बाबा के पूरनपुर आने पर अक्सर उनसे मिलने आता था। लखीमपुर जिले सहित अन्य जिलों के लोग भी संत बाबा से मिलने उनकी कोठी पर आया करते थे।
विज्ञापन
संत बाबा का करीब दो साल पहले निधन हो चुका है। संत बाबा के उत्तराधिकारी माने जाने वाले ने हरजी नाम से होटल खोला। होटल की देखरेख होटल मालिक के लखीमपुर के पलिया क्षेत्र में रहने वाले भाई करते हैं। वे ही कभी-कभार होटल पहुंचकर होटल मैनेजर से हिसाब लेते थे। होटल में नगर के समीप नारायनपुर कॉलोनी के रवि मिश्रा को बतौर होटल मैनेजर रखा गया है।
संत बाबा की कोठी के मालिकाना और कोठी में लगाई गई बेकरी के सामान को को लेकर भी विवाद कुछ दिन पहले पुलिस के सामने आया था। बेकरी का सामान ट्रक में भरकर ले जाने पर दो पक्षों में हुआ विवाद पुलिस तक भी पहुंचा था।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।