फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The heifer was also killed in the attack wounded tigress

बाघिन के हमले में घायल बछिया की भी हुई मौत

Wed, 30 Nov 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 30 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The heifer was also killed in the attack wounded tigress
बाघिन के हमले में घायल बछिया की भी हुई मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
गांव पिपरिया संतोष में बाबूराम पर हमला कर मौत के घाट उतारने से पहले बाघिन ने नवदिया गांव में एक बछिया को घायल किया था। उसकी दूसरे दिन मौत हो गई। घटना के तीसरे दिन भी क्षेत्र में बाघिन को लेकर दहशत है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जंगल से निकली बाघिन ने पिपरिया संतोष निवासी 52 वर्षीय बाबूराम पर खेत में हमला कर मार डाला था। इसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को जांच में पता चला कि बाघिन रविवार शाम से क्षेत्र में घूम रही थी। इस बाघिन ने पिपरिया संतोष के निकटवर्ती गांव नवदिया सुखदास निवासी राजेश्वर की पशुशाला में बंधी बछिया पर हमला कर घायल कर दिया था। किसान ने इसकी जानकारी वनकर्मियों को दी लेकिन किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया और न  इलाज कराने की जरूरत महसूस की। इलाज के अभाव में बछिया की दूसरे दिन मौत हो गई। राजेश्वर ने इसकी जानकारी वनकर्मियों को भी दी है। उधर बाबूराम की मौत के बाद बाघिन के निकल भागने के बाद से क्षेत्र में दहशत है। रात को भी लोग जाग कर पहरा दे रहे हैं। इसके अलावा दूसरे दिन भी क्षेत्र के खेतों में गन्ने की छिलाई व गेहूं में सिंचाई का कार्य प्रभावित रहा। बुधवार को भी ग्रामीणों ने अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed