Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The heat continues, the humidity is causing more trouble

Pilibhit News: गर्मी का सितम बरकरार, उमस कर रही अधिक परेशान

Wed, 11 Jun 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 11 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The heat continues, the humidity is causing more trouble
पीलीभीत। जिले में मौसम का सितम बरकरार है। उमस भरी गर्मी लोगों को अधिक परेशान कर रही है। बुधवार को धूप में तेजी में कमी जरूर देखी गई, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन पूर्व से गर्मी एकाएक बढ़ गई। सुबह से देर शाम तक गर्मी का सितम लोगों को परेशान किए हैं। दिन में गर्मी अधिक होने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। जरूरी कार्य से निकलने वाले राहगीर गर्मी से बचने के लिए जूस, नींबू पानी का सेवन करते दिखाई दे रहे। वहीं बचाव के लिए सिर को ढंकने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, बुधवार को सुबह से धूप में कुछ कमी रही। दिन भर हल्की धूप छाई रही, लेकिन उमस का अधिक प्रकोप होने से गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। दिन भर लोग परेशान दिखे। शाम होने पर लोग घरों के बाहर निकले। तीन दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 39.5 व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम 39.8 व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed