{"_id":"68fa84cd0b55e271f9018b2d","slug":"the-havoc-of-high-speed-more-than-10-accidents-in-24-hours-six-dead-more-than-30-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-146513-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर : 24 घंटे में 10 से अधिक हादसे, छह की मौत, 30 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर : 24 घंटे में 10 से अधिक हादसे, छह की मौत, 30 से अधिक घायल
Fri, 24 Oct 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की सड़कों पर वाहनों की तेज रफ्तार और चालकों की लापरवाही का कहर बरपा है। पिछले 24 घंटे में जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए 10 से अधिक हादसों में छह लोगों की जान चली है। 30 से अधिक लोग गंभीर घायल होकर अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इन हादसों नेे सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बुधवार तड़के से बृहस्पतिवार तक एक के बाद एक हुए हादसों ने लोगों को झंकझोर कर रख दिया। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल और पोस्टमॉर्टम हाउस तक लोगों की चीख-पुकार मची रही। अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसों के कारणों की पड़ताल की तो वाहनों की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही सामने आई। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन तो दूर-दूर तक नजर नहीं आया। बृहस्पतिवार सुबह जहानाबाद क्षेत्र में निसरा गांव के समीप हुए हादसे के बाद परिवहन विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।
पिछले 24 घंटे में ये हुए बड़े हादसे
- बरेली-हरिद्वार हाईवे पर निसरा और सरदार नगर के बीच बुधवार तड़के 3.20 बजे श्रद्धालुओं को ले जा रही बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसमें बरेली के चौपुला की रहने वाली दुर्गा की मौत हो गई। 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सभी नानकमत्ता से दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
-बुधवार की दोपहर माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार जमुनिया खास निवासी विशाल की मौत हो गई। बाइक पर सवार अन्य चार लोग गंभीर घायल हो गए। सभी पांचों लोग एक ही बाइक पर सवार थे।
- गांव पैतबोझी निवासी श्रीकृष्ण अपनी पत्नी सुदामा देवी के साथ भाई दूज मनाने के लिए जा रहे थे। गांव महादेव माती के समीप ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से उनकी पत्नी की मौत हो गई। वह घायल हो गए। वहीं कढेरचौरा निवासी रामचंद्र जानवरों के लिए घास काटकर साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
वर्जन
नियमों की अनदेखी व लापरवाही से हादसे हो रहे हैं। इसको लेकर लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। हादसों को लेकर गंभीरता से जांच भी की जा रही है। -वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।