फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The ground turned into a pond due to rain... players' problems increased

Pilibhit News: बारिश से मैदान बना तालाब... खिलाड़ियों की बढ़ी मुश्किलें

Mon, 16 Sep 2024 04:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
The ground turned into a pond due to rain... players' problems increased
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम मैंदान पर भरा पानी।संवाद
पीलीभीत। बारिश के चलते जिले में जगह-जगह जलभराव हो गया है। पहले से अव्यवस्थाओं की मार झेल रहा गांधी स्टेडियम का मैदान अब तालाब में तब्दील हो गया है। ऐसे में जिन खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है। उनका अभ्यास भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


जिले में इन दिनों माध्यमिक विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो सुबह-शाम गांधी स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंचते हैं। मैदान में बारिश का पानी भरने व फिसलन होने से उनका अभ्यास प्रभावित हो रहा है। बारिश के चलते खेल आयोजनों की तिथियों में परिवर्तन किया गया है, लेकिन निरंतर मेहनत करने वाले खिलाड़ियों के लिए बारिश ने चुनौती खड़ी कर दी है। साथ ही शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक के कई परिषदीय विद्यालयों के रास्ते में अब भी जलभराव है।
विज्ञापन

हालांकि कक्षा एक से आठवीं तक की छुट्टी होने से विद्यार्थियों को कुछ हद तक राहत मिली है। मैदान में प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में खिलाड़ी आते हैं, जिनमें से कई जिला, मंडल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार शाम तक स्टेडियम के प्रवेश द्वार से मैदान तक जगह-जगह जलभराव था। जिला क्रीड़ा समिति के सचिव राजेश शुक्ला के अनुसार बारिश के चलते खेल प्रतियोगिताओं की तारीख में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed