फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The gradual hunger strike continued on the third day

Pilibhit News: तीसरे दिन भी जारी रही क्रमिक भूख हड़ताल

Tue, 22 Oct 2024 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
The gradual hunger strike continued on the third day
पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर में चल रही क्रमिक भूख हड़ताल के समर्थन में धरना स्थल पर प्रदर
पूरनपुर। धनाराघाट से खिरकिया बरगदिया तक पक्का तटबंध बनाने सहित तीन मांगों को लेकर भाकपा (माले) की गांव राहुलनगर में चल रही क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


तीसरे दिन सोमवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर छब्बू, अमीन, निजामुद्दीन, ऐनुल्ला, रामानंद, रंजीत, सियाराम, मैनुद्दीन, इंदल, हरीलाल बैठे। भूख हड़ताल करने वालों के समर्थन में कई महिला और पुरुषों ने धरना स्थल पहुंचकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में भाकपा माले के जिला सचिव देवाशीष राय ने कहा कि नदी कटान से गांव राहुल नगर और क्षेत्र को बचाने के लिए आंदोलन का 17वां दिन है।
विज्ञापन


क्रमिक भूख हड़ताल को भी तीसरा दिन गुजर गया। प्रशासन की ओर से कोई अफसर वार्ता तक को धरना स्थल पर नहीं आया है। शुरू हुआ आंदोलन समस्याओं के समाधान होने तक जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed