{"_id":"585d20054f1c1bf248e3b664","slug":"the-government-is-bent-on-ruining-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों को बर्बाद करने पर तुली है केंद्र सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों को बर्बाद करने पर तुली है केंद्र सरकार’
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
किसान दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान दिवस पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने किया किसानों को सम्मानित
विभागीय अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी
किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए केंद्र सरकार को किसानों को बर्बाद करने वाली सरकार की संज्ञा दी।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किसान मेला एवं गोष्ठी का शुभारंभ चौधरी जी के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार ने गेहूं आयात को टैक्स फ्री कर दिया है इससे अब विदेशों से नौ सौ रुपये के हिसाब से गेहूं भारत में आएगा वहीं चीनी का आयात शुल्क भी माफ कर रही है। धान का क्षेत्रफल भी सीमिति करने जा रही हैं। ऐसे में किसानों को खेती करनी मुश्किल हो जाएगी। इसके उलट प्रदेश की सपा सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी उपलब्ध कराया, खाद, बीज एवं कृषि यंत्रों की सब्सिडी सीधे किसानों के खातों में भेजकर शोषण पर अंकुश लगाया। इस मौके पर उन्होंने कृषि एवं इससे जुड़े गन्ना, पशुपालन, उद्यान, रेशम, मत्स्य, डॉस्प के लगभग दो दर्जन प्रगतिशील किसानों को शॉल, प्रमाणपत्र व नकदी लेकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उनके भाई ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा ने भी विचार रखे। इस मौके पर 10 कन्याओं को विद्याधन एवं 250 लैपटॉप का वितरण भी किया गया। डीएम मासूम अली सरवर ने सभी का आभार व्यक्त किया जबकि संचालन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने किया। यहां सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडी कृषि डीवी सिंह, डीआईओएस एके मिश्र, सीवीओ डॉ. जीपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू, डीआईओएस डॉ. विवेकानंद, डॉ. फेज मोहसिन, डॉ. रीना सेठी, भीमसेन, लक्ष्मीकांत शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री ने नहीं दी पुष्पांजलि
किसान दिवस का कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी साहब के चित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं फूल चढ़ा कर किया जाना था। कैबिनेट मंत्री के मंच पर पहुंचने पर इसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। इस पर डीएम मासूम अली सरवर, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह सहित कई लोगों ने पहुंचकर दीप जलाया व पुष्प चढ़ाएं जबकि कैबिनेट मंत्री मंच पर ही बैठे रहे। इसे लेकर किसानों में खासी चर्चा रही।