फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girl told the police that she had married her boyfriend

Pilibhit News: युवती ने पुलिस को बताया कि उसने प्रेमी संग कर ली है शादी

Tue, 17 Sep 2024 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
The girl told the police that she had married her boyfriend
बीसलपुर। एक सप्ताह पूर्व प्रेमी संग गई युवती ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह पूरी तरह से बालिग है। उसने शादी कर ली है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती एक सप्ताह पूर्व प्रेमी संग चली गई थी। उसकी मांं ने अगले दिन कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें प्रेमी को नामजद किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका की खोजबीन शुरू कर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होने पर युवती ने सोमवार को सुबह कोतवाली पहुंच कर पुलिस को बताया कि वह पूरी तरह से बालिग है और प्रेमी संग शादी कर ली है। युवती ने पुलिस को अपने बालिग होने से संबंधित प्रमाण और विवाह प्रमाण पत्र भी दिखलाया।

सूचना मिलने पर युवती के घर वाले आ गए। परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उन लोगों के साथ जाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि मंगलवार को युवती को कोर्ट में बयान देने के वास्ते पेश किया जाएगा। उसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार इस संबंध में अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed