फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girl reached her father's house from her lover's house on the assurance of marriage.

Pilibhit News: शादी के आश्वासन पर प्रेमी के घर से पिता के घर पहुंची युवती

Sat, 16 Mar 2024 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
The girl reached her father's house from her lover's house on the assurance of marriage.
बीसलपुर। निकाह का आश्वासन मिलने पर प्रेमी के घर रह रही युवती अपने पिता के घर पहुंच गई। युवती कई दिन से प्रेमी के घर में रह रही थी। पिता ने कोतवाली में प्रेमी और परिजनों के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन

एक गांव की युवती का गांव के ही युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। दोनों ने अपने-अपने घरवालों से एक-दूसरे से निकाह करने की बात बताई। युवक के परिजन तो मान गए, लेकिन युवती के परिजनों ने इन्कार कर दिया। करीब 13 दिन पहले युवती अपने पिता के घर से प्रेमी के पास आकर रहने लगी। पिता ने पुलिस को तहरीर दी और प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेमी-प्रेमिका के बालिग होने की वजह से पुलिस ने भी हाथ खींच लिए। बाद में युवती के परिजनों ने रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत की। पंचायत में तीन सप्ताह के भीतर युवती का निकाह युवक से कराने की बात तय होने पर युवती पिता के घर आ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed