{"_id":"61abb5fd498d1231ef3b9576","slug":"the-girl-had-created-a-false-story-of-kidnapping-pilibhit-news-bly46821861","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने रची थी अपहरण की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने रची थी अपहरण की झूठी कहानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दिन दहाड़े अपहरण की घटना से शुक्रवार को पुलिस महकमा सकते में आया गया था। आनन-फानन में आरोपियों की निशान देही के लिए साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिए। इसी दौरान छात्रा के अपहरण की कहनी संदेह के घेरे में प्रतीत हुई। सख्ती से पूछताछ की, तो घटना प्रेम प्रसंग की निकली। छात्रा शहर में प्रेमी से मिलने आई थी। प्रेमी नहीं मिला, तो घबरा कर उसने अपहरण का कहानी रच डाली। एएसपी ने मामले का खुलासा किया है।
बरखेड़ा के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसका शुक्रवार को वैन सवार चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। चिल्लाने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर बदमाशों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि छात्रा ने जिस स्थान पर वैन से कूदने की बात बताई, वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसके बाद जहां अपहरण होना बताया, वहां का मुआयना किया। घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। छात्रा से कई बार जानकारी की गई। इससे मामला प्रेम प्रसंग का लगने लगा। इसके बाद सख्ती की, तो छात्रा ने सच्चाई बता दी। छात्रा की मुलाकात कुछ दिन पहले बरखेड़ा क्षेत्र के ही एक किशोर से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम हो गया। हालांकि प्रेमी किशोर का परिवार के साथ शहर में रहता है। छात्रा को उसने अपना पता सिर्फ नकटादाना चौराहा बताया था। इसीलिए शुक्रवार को छात्रा स्कूल में बैग छोड़कर मैजिक से पीलीभीत में प्रेमी से मिलने आई थी। मैजिक से उतरकर ई-रिक्शा से नकटादाना चौराहा पहुंची। वहां उसने प्रेमी को फोन किया। प्रेमी का फोन बंद होने से वह डर गई और पुलिस को अपहरण की कहानी बता दी।
शुरू से ही संदिग्ध के घेरे में थी घटना
शुक्रवार को स्कूल टाइम से पहले पहुंच गई थी छात्रा। बिना बताए स्कूल से निकल गई। इसके बाद जहां अपहरण हुआ, वहां काफी चहल-पहल रहती है, चंद कदम की दूरी पर थाना और सीएचसी है। घटनास्थल पर बैंक का गेट है। शहर में जहां वैन से कूदने की बात बताई, वहां दिनभर वाहन आकर रुकते है। पास में ही होटल है। वैन से कूदने का और नकटादाना चौराहा की दूसरी करीब तीन किलोमीटर है। वैन से कूदने के बाद भी छात्रा के शरीर में कोई चोट का निशान नहीं था। बार-बार बयान भी बदल रहीं थी। पहले रूम रखकर बेहोश करने की बात बताई। बाद में चार लोगों के बीच वैन से कूदने की कहानी। पुलिस ने इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर जांच की, तो अपहरण की घटना की पोल खुल गई।
विज्ञापन
इस लिए रची अपहरण की घटना
बरखेड़ा से पीलीभीत पहुंचने पर छात्रा ने प्रेमी को फोन किया, तो स्विच ऑफ निकला। पुलिस की पूछताछ में प्रेमी ने बताया उस समय वह स्कूल में था। इस लिए फोन स्विच ऑफ कर लिया था। इससे छात्रा डर गई और उनके परिवार के डर से अपहरण की कहानी बनाई थी।
अपहरण की घटना शुरू से ही संदिग्ध लग रही थी। सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि छात्रा मैजिक से पीलीभीत आई थी। इसके बाद ई-रिक्शा से नकटादाना प्रेमी से मिलने पहुंची। प्रेमी का फोन स्विच ऑफ होने के कारण वह डर गई थी। प्रेमी से भी पूछताछ की गई। दोनों नाबालिग है। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी