फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girl died four years ago written report nuisance

चार साल पहले मरी महिला पर लिखा दी उपद्रव की रिपोर्ट

Fri, 26 Aug 2016 11:37 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर (खीरी) की टाटरगंज वन चौकी पर उप्रदव करने में चार साल पहले मर चुकी महिला भी शामिल थी। इसके अलावा कई ऐसे लोग भी थे, जो गांव में पिछले कई सालों से रह ही नहीं रहे हैं। जी हां...यह कारनामा वन दरोगा की तहरीर पर हजारा पुलिस ने अंजाम दिया है। छानबीन के दौरान जब नामजद की गई महिला के चार साल पहले मरने की बात पता चली तो हजारा पुलिस के होश उड़ गए। अब पुलिस ने गलत नामजद किए गए तीन के नाम हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

बता दें कि 24 जुलाई को संपूर्णानगर खीरी की टाटरगंज वन चौकी पर भीड़ ने हमला बोला था। इसमें वनकर्मियों से मारपीट कर तोड़फोड़ की गई थी। सरकारी राइफल और कारतूस लूटने का आरोप भी भीड़ पर लगाया गया था। घटना की वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह की ओर से 24 नामजद और करीब तीस अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में मुख्य आरोपी परमजीत सिंह समेत तीन को पुलिस जेल भेज चुकी है। वन दरोगा की ओर से गांव के ही कृपाल की मां, उसकी पत्नी और गांव के शमशेर क बहन को भी नामजद किया गया था। घटना में इनकी संलिप्तता को लेकर हजारा पुलिस ने गांव जाकर जानकारी जुटाई। इसमें पता लगा कि कृपाल की मां का चार साल पहले ही देहांत हो चुका है। उसकी पत्नी भी कई सालों से उससे अलग रह रही है। इसके अलावा नामजद की गई  तीसरी महिला भी सालों से गांव लौटी ही नहीं है। मर चुकी महिला की नामजदगी किए जाने का पता लगते ही पुलिस ने अन्य ग्रामीणों से भी पूछताछ की। जिसमें मामला सही पाया गया। एसओ हजारा जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि एक महिला की मौत चार साल पहले हो चुकी है। इसके अलावा दो महिलाएं गांव में आई ही नहंी है। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से उनको नामजद कर दिया गया था। तीनों की नामजदगी गलत पाई गई है। अफसरों को इससे अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed