फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The general budget should be full of expectations

Pilibhit News: उम्मीदों भरा हो आम बजट

Fri, 31 Jan 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 31 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The general budget should be full of expectations
डॉ.विजय सिंह राघव।
पीलीभीत। देश का आम बजट आज संसद में पेश किया जाएगा। आम बजट से व्यापारी, कर्मचारी, किसान, नौजवान, महिला, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी को काफी उम्मीदें हैं। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन और टैक्स स्लैब बढ़ने की उम्मीद है। गृहणियों को रसोई के बजट की परवाह है। युवाओं को रोजगार परक योजनाएं और अन्य उम्मीदें हैं। पर्यटन सेवाओं में विस्तार और सुधार के साथ अन्य उम्मीदें भी हैं। व्यापारी, कर्मचारियों, किसानों और नौजवानों ने अपनी उम्मीदें साझा कीं।
विज्ञापन



फोटो: 38
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर की जा रही मांग पूरी हो तो राहत मिले। बजट मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने वाला हो। आम जरूरत की वस्तुओं के दामों में कमी हो। महंगाई पर रोक लगे।
विज्ञापन

- अनीता तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष महिला शाखा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पीलीभीत
--
फोटो: 36
पुरानी पेंशन बहाली मांग के संबंध में बजट में घोषणा को लेकर आशान्वित हैं। टैक्स स्लैब को भी बढ़ाया जाना चाहिए। इससे कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।
- विमल सक्सेना, उत्तर प्रदेश मिनीस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ

--

फोटो: 35
बजट में खेती की लागत के हिसाब से फसलोें की बिक्री का मूल्य तय किया जाए। खाद, बीज व कीटनाशक पर लगी जीएसटी हटाई जाए। बजट में किसानों की समस्याओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। कृषि ऋण पर ब्याज दर कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन

फोटो: 37
आम बजट में रसोई के बजट का भी ध्यान रखा जाए। खाद्य पदार्थों के मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी पर अंकुश लगे। दाल, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की महंगाई कम की जाए। बढ़ती महंगाई से रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। उम्मीद है कि यह आम बजट राहत भरा होगा।
- आरती, गृहिणी

फोटो: 38



आम बजट में आयकर टैक्स स्लैब का दायरा बढ़ना चाहिए। इससे शिक्षक वर्ग को राहत मिलेगी। मध्यमवर्ग के लोगों का खास ध्यान रखा जाए। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भी बजट से काफी उम्मीदें हैं।



- मुकेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पीलीभीत
--
फोटो: 39
बजट में युवाओं के रोजगार का खास ध्यान रखा जाए। नौकरी और कारोबार को लेकर विशेष वरीयता दी जाए। शिक्षा के साधनों में सुधार और बेहतर शिक्षा के अवसरों पर भी ध्यान दिया जाए।
- विवेक वर्मा, युवा

--
केंद्रीय बजट विकास पर केंद्रित होने का अनुमान
फोटो: 22
बजट एक योजना है जो देश के आय-व्यय का अनुमान लगा कर बनाई जाती है। हमारे अनुमान से यह बजट प्रमुख रूप से अन्य बातों के अलावा विकास पर केंद्रित होगा। क्योंकि सरकार का दीर्घकालीन लक्ष्य भारत को 2047 तक विकसित देशों की पंक्ति में खड़े करने का है। ऐसे में जीडीपी में वृद्धि करने के उपाय किए जाएंगे, ताकि देश की प्रति व्यक्ति आय बढ़े। मेरा अनुमान है कि विकास के उन्नयन के लिए बजट में राजकोषीय घाटे को कम करने के उपाय किए जाएंगे।

- डॉ.विजय सिंह राघव, सेवानिवृत्त अर्थशास्त्र प्राध्यापक राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर

डॉ.विजय सिंह राघव।

डॉ.विजय सिंह राघव।

डॉ.विजय सिंह राघव।

डॉ.विजय सिंह राघव।

डॉ.विजय सिंह राघव।

डॉ.विजय सिंह राघव।

डॉ.विजय सिंह राघव।

डॉ.विजय सिंह राघव।

डॉ.विजय सिंह राघव।

डॉ.विजय सिंह राघव।

डॉ.विजय सिंह राघव।

डॉ.विजय सिंह राघव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed