फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The gates of PTR will open for domestic and foreign tourists from November 6

Pilibhit News: देश-विदेश के सैलानियों के लिए छह नवंबर से खुल जाएंगे पीटीआर के द्वार

Wed, 23 Oct 2024 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The gates of PTR will open for domestic and foreign tourists from November 6
पीलीभीत। देश और विदेश के सैलानियों के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पर्यटन सत्र के द्वार छह नवंबर से खुल जाएंगे। तमाम अटकलों के बीच बुधवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव संजय श्रीवास्तव के कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया। इसके बाद पीटीआर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैैं।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र हर साल 15 नवंबर से शुरू होता है, लेकिन इस बार तिथि में परिवर्तन करते हुए छह नवंबर कर दिया गया है। छह माह तक चलने वाले पर्यटन सत्र के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेश से भी सैलानियों की आमद होती है।
विज्ञापन

पीटीआर में बाघों की निराली दुनिया और चूका बीच का खूबसूरत नजारा सैलानियों को अधिक पसंद आता है। इसके चलते पिछले सत्र में सैलानियों की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके पीछे बाघों के अधिक दीदार अहम वजह रहे। इसको लेकर पीटीआर को देश और दुनिया में सुर्खियों भी मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पर्यटन सत्र को लेकर 15 दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं, लेकिन सत्र के आगाज को लेकर तिथि पर अटकलें बरकरार थीं। बुधवार को मुख्यालय से आदेश आने के बाद छह नवंबर को नए पर्यटन सत्र की घोषणा कर दी गई।

चूका बीच के अलावा पर्यटन में यह है खास
पर्यटन सत्र के दौरान पीटीआर में चूका बीच के अलावा बराही रेंज में स्थित सायफन, सप्तसरोवर के अलावा बाइफरकेशन खास है। यहां का खूबसूरत नजारा भी सैलानियों को खूब पसंद आता है। इस इलाके में सैलानियों को बाघ के भी दीदाद होते हैं।


पीटीआर का पर्यटन सत्र छह नवंबर से शुरू हो रहा है। इसको लेकर मुख्यालय से आदेश प्राप्त हो चुका है। इसी हिसाब से पर्यटन स्थलों पर भी तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। - मनीष सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed