{"_id":"69bc394d76afe3300e04cb83","slug":"the-gandhi-stadium-team-won-the-kabaddi-match-by-11-points-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-155811-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांधी स्टेडियम की टीम ने 11 अंक से जीता कबड्डी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांधी स्टेडियम की टीम ने 11 अंक से जीता कबड्डी मैच
विज्ञापन
हाकी प्रतियोगिता में जीत के लिए जोर आजमाइश करते खिलाड़ी स्रोत आयोजक
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में हो रही खेल प्रतियोगिताओं में बृहस्पतिवार को कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की सात टीमों ने भाग लिया। फाइनल में गांधी स्टेडियम की टीम ने 15 अंक हासिल कर ज्ञान इंटरनेशनल की टीम को हराया। ज्ञान इंटरनेशनल की टीम चार अंक पाकर उपविजेता रही।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बीसलपुर की टीम ने 13 अंक बनाए। गांधी स्टेडियम की टीम 24 अंक हासिल कर विजेता बनी। सेपक टाकरा बालिका वर्ग में जूनियर हाई स्कूल कुंवरपुर की टीम ने विजेता रही।
बालक वर्ग में सेपक टाकरा का फाइनल कोहिनूर और पीलीभीत एफसी के बीच हुआ। इसमें कोहिनूर की टीम आठ अंक हासिल कर विजेता रही। जूनियर बालक वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में लिटिल एंजिल स्कूल की टीम विजेता रही। बास्केटबॉल बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में बेनहर स्कूल की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
हॉकी बालक और बालिका वर्ग में गांधी स्टेडियम की टीम विजेता रही। इस मौके पर जिला क्रीड़ा जयवीर सिंह, नगर पालिका के नामित सदस्य स्वतंत्र देवल, वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जगदीश सक्सेना, बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज गंगवार, हॉकी के वरिष्ठ खिलाड़ी शाहिद खान, राजेश शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, विभा मिश्रा, राजीव मिश्रा, महेश कुमार, प्रगति सिंह, जयप्रकाश, सुरेश कौशल, बीनू गंगवार मौजूद रहे।