{"_id":"581241d34f1c1bac52bc331a","slug":"the-former-minister-did-road-shows-power-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ने रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ने रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री डा. विनोद तिवारी के प्रथम बार जिला आगमन पर निकले रोड शो के दौरान कार्यकर्ता व समर्थकों ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बृहस्पतिवार सुबह पूर्व मंत्री का काफिला जैसे ही जनपद सीमा में पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। बीसलपुर में खनंका पुल व बारह पत्थर चौराहे पर भी जोरदार स्वागत हुआ। काफिला बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया पहुंचा। यहां भी ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत हुआ। पूर्व मंत्री यहां से खुली जीप में सवार होकर नवादा महेश, बरखेड़ा, ज्योरहा कल्यानपुर, पौटाकलां, जिरौनिया, जंगरौली, आसाम चौराहा, कैच, बिठौराकलां होते हुए गजरौला स्थित एक मैरिज हॉल में पहुंचे। रोड शो के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। रोड शो के दौरान उन्होंने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और हाल चाल जाना। मैरिज हाल में उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से प्रभावित होकर व जनता की राय से भाजपा में शामिल हुआ हूं। कार्यकर्ताओं का जोश इस बात का संकेत है कि जनपद में भाजपा का परचम लहराएगा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। इसके बाद काफिला जरा, सकरिया होते हुए पूरनपुर पहुंचा। यहां एक बैंकट हॉल में उन्होंने कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की बयार बह रही है। प्रदेश में भी परिवर्तन का समय आ चुका है। रोड शो में शैलेश कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, राममिलन त्यागी, अनिल चौधरी, देवनरायन मिश्रा, हिमांशु त्रिपाठी, सुधीर मिश्रा,अनिल अग्रवाल, प्रणय वाजपेई, सुधांशू मिश्रा, जयदेव, जगतनरायन मिश्रा, हरीश सक्सेना, राजेश सिंह, देशदीपक मिश्रा, विजय नागी, अंग्रेज सिंह, विनय तिवारी, धर्म सिंह, राजीव प्रजापति, अक्षत शिवांग तिवारी, अशोक वाजपेई, संजीव गुप्ता, हाजी रईस अंसारी, सिद्दीक अहमद, दयाशंकर, उमाशंकर, रामाधार पांडेय, अमित मिश्रा, नूर मोहम्मद, धर्मेेंद्र सिंह चौहान, सुनील गुप्ता समेत तमाम कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे।