{"_id":"66034165fdddc28daf04e324","slug":"the-festival-of-appearance-of-chaitanya-mahaprabhu-was-celebrated-with-great-pomp-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113944-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धूमधाम से मनाया गया चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धूमधाम से मनाया गया चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव
विज्ञापन
पीलीभीत। राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से गौर धाम मंदिर में श्री चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव और होरी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
सबसे पहले चैतन्य महाप्रभु का दूध, दही, घी, शहद से अभिषेक किया गया। बाद में श्रद्धालुओं ने मिलकर फूलों की होली खेली। महाप्रभु के जन्म और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसी के साथ राधा माधव संकीर्तन मंडल का पांच दिवसीय होली उत्सव भी संपन्न हो गया।
इस मौके पर ब्रज में होरी रे रसिया, होरी खेल रहे बांके बिहारी, आज रंग बरस रहा, रंग बरसे-गुलाल बरसे-राधा रानी हमारी पे रंग बरसे आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमते दिखे। इस मौके पर दीपक गोयल, अजय पांडेय, अभिषेक सिंह, गोल्डी, कमल यादव, शिवम अग्रवाल, शेखर वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद