फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The ferment in education across the district friends

जिले भर के शिक्षा मित्रों में उबाल

Tue, 15 Sep 2015 11:52 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 15 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
The ferment in education across the district friends

सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद होने के बाद मंगलवार को समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र जिले के ब्लाक संसाधन केंद्रों पर डटे रहे। वहीं समायोजित शिक्षक ने बीआरसी अमरिया में नारेबाजी कर धरना दिया।

विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ व आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी व ललौरीखेड़ा पर तमाम समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों की बैठक हुई, जिसमें हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई मौतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर प्रार्थना की गई और मृतक के परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा ने कहा कि समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों की लड़ाई के लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया गया है, जिसमें दोनों संगठनों के पांच-पांच सदस्यों को शामिल किया गया है। तय हुआ कि कोई भी साथी स्कूल नहीं जाएगा। बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के मुताबिक शुक्रवार को केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी जाएगी। 16 सितंबर को जिले भर के समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र नेहरू पार्क में एकत्र होंगे और मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। नीरज गंगवार ने शिक्षामित्रों का सम्मान वापस दिलाने का भरोसा दिलाया। अमरदीप ने कहा कि शिक्षक व शिक्षामित्र मर्यादा में रहें, ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे सभी को शर्मसार होना पड़े। जिला संरक्षक कांता प्रसाद ने कहा कि एकता के बल पर ही सहायक अध्यापक का दर्जा पाया है। आंसू और कुर्बानी का जवाब प्रतिद्वंदियों से मांगा जाएगा। इस मौके पर त्रिलोकी नाथ, महेशचंद्र, मदनलाल गंगवार, बृजेश गंगवार, मकसूद कादरी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

अमरिया। प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के तत्वावधान में ब्लाक संसाधन केंद्र पर हाईकोर्ट के एकतरफा फैसले के विरोध में समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने नारेबाजी कर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक व शिक्षा मित्र हताश न हो, हमारी 15 वर्षों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जो सम्म्मान मेहनत कर पाया है उसे हर हाल में कायम रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों से 16 सितंबर को नेहरू पार्क पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना देने वालों में सल्तनत, दिनेश गंगवार, दर्शन कौर, नीलोफर, हरपाल सिंह, रश्मि गंगवार, पूनम राना, कुलदीप कौर, नगमा, नईम, जीशान अहमद, रमेशचंद्र, घनश्याम, नंदकिशोर, जसवीर सिंह, अकील, लता वर्मा, बुशरा, भुवनेश्वरी, नाजिर, भगवानदास, सदाकतअली, किशोर, हरीचंद आदि शामिल रहे।
पूरनपुर। सहायक शिक्षक के तौर पर समायोजन रद होने पर आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने बीआरसी कार्यालय पहुंचकर धरना देकर सभा की। शिक्षामित्र नेता दिलनवाज खान ने कहा कि शिक्षा मित्रों को हताश होने की जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार उनके साथ है। आत्मघाती कदम न उठाकर धैर्य से आंदोलन करें। सभा में सर्वेश स्वर्णकार, सच्चिदानंद वर्मा, अनिल चौहान, वेदपाल सिंह, हरिओम पांडेय, राजेश कुमार, मथुरा प्रसाद, सुमन, मीना, पूनम रानी, मथुरा प्रसाद, नताशा बी आदि शामिल रहे। इधर, शिक्षामित्रों के दूसरे दिन स्कूलों में न पहुंचने पर क्षेत्र के कई स्कूल बंद रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामाधार पांडेय ने कहा कि शिक्षा मित्र परेशान न हो। शिक्षा मित्रों को बकाया एरियर और वेतन का एक-एक रुपया भुगतान कराया जाएगा। मंत्री सूर्य प्रकाश गंगवार, शिक्षक बृजेश शुक्ला ने भी विचार रखे।

बीसलपुर। प्रांतीय आह्वान पर समायोजित शिक्षकों ने मंगलवार को बीआरसी परिसर में नारेबाजी कर धरना दिया। धरने देने वालों में शिखा गोस्वामी, अनामिका गंगवार, मीना कुमारी, सुमन लता, पुष्पा कुशवाहा, शबाना बानो, गीता, विजय शर्मा, रामप्रकाश अवस्थी, कुसुम लता, मीरा देवी, पवन लता वर्मा, मीना गंगवार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed