{"_id":"6584880f4257fe23af00af54","slug":"the-fast-was-broken-by-giving-coconut-water-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-9625-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नारियल पानी पिलाकर तुड़वाया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नारियल पानी पिलाकर तुड़वाया अनशन
Fri, 22 Dec 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में उपवास समापन में मौजूद महिलाएं । स्रोत - संघर्ष समिति
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा में चल रहे बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल की समाप्ति की घोषणा बुधवार को की गई थी। बृहस्पतिवार को उपवास समापन और धन्यवाद समारोह हुआ। बृहस्पतिवार को सांकेतिक रूप से भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को विधायक बाबूराम पासवान ने नारियल पानी पिलाकर धरना स्थल से उठाया। समारोह में कटान पीडि़तों को भी शीघ्र जमीन आवंटन कराने का आश्वासन दिया गया।
चंदिया हजारा क्षेत्र बचाओ महिला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने 31 जनवरी तक चेनलाइजेशन का काम शुरू न होने समेत अन्य मांगों के पूरा न होने पर फरवरी में फिर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि बाढ़ पीडि़तों को जमीन का भी आवंटन कराया जाएगा। शारदा की बाढ़ से हर साल क्षेत्र में तबाही मचाती थी, मगर अब चेनलाइजेशन होने से क्षेत्र के लोगों को बाढ़, कटान से राहत होगी। संघर्ष समिति की पदाधिकारियों ने जनवरी के अंत तक काम शुरू न होने पर फरवरी में फिर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।