फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The farmer who was injured by hitting his stomach with a baton died

Pilibhit News: पेट में बल्लम मारकर घायल किए गए किसान ने दम तोड़ा

Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The farmer who was injured by hitting his stomach with a baton died
सुदेश का फाइल फोटो ।
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव मुड़िया भगवंत में एक पखवाड़ा पूर्व बल्लम मारकर घायल किए गए किसान ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के गांव मुड़िया भगवंत निवासी सुदेश कुमार (55) को 16 अगस्त को उनके भतीजे मुकेंद्र ने घरेलू झगड़े में बल्लम मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सुदेश ने उसी दिन दियोरिया कोतवाली में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुदेश को गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सुदेश का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। दियोरिया कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि पहले से दर्ज जानलेवा हमले की रिपोर्ट को हत्या मेंं तरमीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed