फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The family of the TB patient will also be protected, medicine will be given

Pilibhit News: टीबी मरीज के परिवार को भी किया जाएगा सुरक्षित, खिलाई जाएगी दवा

Fri, 07 Jun 2024 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
The family of the TB patient will also be protected, medicine will be given
पीलीभीत। क्षय रोग से पीड़ित मरीज के परिवार में किसी और को यह बीमारी न हो। इसके लिए पूरे परिवार को सुरक्षित किया जाएगा। यही नहीं मरीज से मिलने वाले लोगों को भी सुरक्षा दी जाएगी। इसके लिए उनको 12 सप्ताह तक दवा का सेवन कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2024 तक देश को टीबी मुक्त करने का केंद्र सरकार का संकल्प है। इसको देखते हुए क्षय रोगियों को तमाम योजनाएं चलाकर लाभान्वित किया जा रहा है। देश में क्षय रोगियों की संख्या न बढ़े, इसके लिए मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी सुरक्षा के दायरे में लाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में करीब 1200 लोग टीबी पीड़ित हैं। इन सभी लोगों का उपचार टीबी अस्पताल की ओर से किया जा रहा है। अब इनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी स्कैन किया जाएगा। जिससे टीबी अन्य लोगों में न फैल सके। विभाग की ओर से टीबी मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों और परिवार के सदस्यों को भी 12 सप्ताह तक रिफापैंटीन नाम की गोली का सेवन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रत्येक सप्ताह खिलाई जाएगी। इसके बाद विभाग की ओर से इन लोगों का चेकअप भी किया जाएगा। सीएमओ डॉ आलोक कुमार ने बताया कि टीबी एक संक्रमित बीमारी है। यह अन्य लोगों में न फैले इसके लिए संपर्क में आने वाले सभी लोगों को स्कैन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed