{"_id":"65ba47088d149437aa0fb5a4","slug":"the-family-members-of-gangaram-who-was-killed-in-a-tiger-attack-will-get-compensation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-111410-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघ के हमले में मारे गए गंगाराम के परिजनों को मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघ के हमले में मारे गए गंगाराम के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
मृतक गंगाराम के परिजन से बातचीत करते एसडीएम । स्रोत - राजस्व टीम
एसडीएम ने पीड़ित परिवार से मिलकर मदद का दिलाया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। जंगल में सफाई करते समय मजदूर गंगाराम की बाघ के हमले में हुई मौत के मामले में बुधवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने उनके घर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत कर मदद का भरोसा दिया। कहा कि मुआवजे के अलावा मृतक की दोनों बेटियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत प्रति माह ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलाया जाएगा।
जमुनिया निवासी गंगाराम पर जंगल में सफाई करते समय बाघ ने हमला कर दिया था। दूसरे दिन जंगल के नजदीक गन्ने के खेत में उनका क्षत-विक्षत शव मिला था। एसडीओ मयंक पांडे के पांच लाख रुपये मुआवजे के लिखित आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए थे।
बुधवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता मजदूर के घर पहुंचे। परिवार के लोगों से बातचीत कर सांत्वना दी। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी के अतिरिक्त दो नाबालिग बेटियां और एक बेटा है। आर्थिक स्थिति कमजोर देख प्रशासन की तरफ से मुआवजे के अलावा बेटियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 25 सौ रुपए प्रति माह तो राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और विधवा पेंशन योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा तहसील प्रशासन की ओर से एक माह के राशन की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इसको लेकर पत्राचार शुरू कर दिया गया है।
000
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात गंगाराम का शव घर पहुंचा तो परिजन बदहवास हो गए। बाद में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी भीड़ रही। पिता सियाराम का रोरोकर बुरा हाल हो गया।
000
जंगल में मजदूरों को बुलाने की एसडीओ को सौंपी जांच
कलीनगर। जंगल में मजदूर की बाघ के हमले में हुई मौत को लेकर ग्रामीणों और किसान नेताओं ने वनकर्मियों पर सफाई कराने के लिए मजदूरों को बुलाने के आरोप लगाए थे। हमले के दौरान जंगल में मौजूद अन्य मजदूरों के वनकर्मियों द्वारा बुलाने की बात का वीडियो वायरल हुआ था। मामले की सच्चाई जानने के लिए डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने एसडीओ दिलीप तिवारी को जांच सौंपी है। एसडीओ पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे। पता लगाया जाएगा कि मजदूर वनकर्मियों के बुलाने पर गए थे या फिर अवैध तरीके से पहुंचे थे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएंगी। संवाद