{"_id":"666a21c247da381af704ef84","slug":"the-entire-staff-of-devipura-gaushala-sthal-will-be-removed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-117808-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: देवीपुरा गोआश्रय स्थल का हटाया जाएगा पूरा स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: देवीपुरा गोआश्रय स्थल का हटाया जाएगा पूरा स्टाफ
विज्ञापन
पीलीभीत। देवीपुरा गोआश्रय स्थल पर पशुओं की दुर्दशा और मृत पशुओं के शवों को दफन करने में बरती गई लापरवाही को लेकर प्रधान व सचिव को नोटिस जारी किया जा चुका है। अब यहां तैनात स्टाफ को जल्द हटा दिया जाएगा। साथ ही नए स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
मरौरी ब्लॉक के देवीपुरा गोआश्रय स्थल से रात में पशुओं की बिक्री होने की शिकायत पर हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने चार दिन पहले वहां जाकर जानकारी जुटाई। जिसके बाद सीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। टीम को जांच में 916 के स्थान पर 911 पशु ही मौके पर मिले।
ऐसे में प्रधान, सचिव के अलावा गोपालक और केयरटेकर की लापरवाही भी सामने आई। सीडीओ ने रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधान और सचिव को नोटिस जारी करने के साथ मरौरी ब्लॉक की बीडीओ को गोआश्रय स्थल के स्टॉफ को हटाने का आदेश दिया। सीडीओ के आदेश पर अब यहां के स्टॉफ को जल्द हटाया जाएगा।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी मरौरी के अनुसार केयर टेकर और गोपालक को हटाया जा रहा है। उनके स्थान पर दूसरे लोगों को रखा जाएगा। जल्द ही नए स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी।
........
शासन को भेजी रिपोर्ट
सीडीओ की ओर से मिली रिपोर्ट को डीएम ने कार्रवाई के लिए शासन को भेजा है। उन्होंने इसमें लापरवाह लोगोें पर कार्रवाई की संस्तुति की है। डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।