फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The effect of fireworks was visible, fog covered the sky in the afternoon

Pilibhit News: आतिशबाजी का दिखा असर, दोपहर बाद आसमान में छा गई धुंध

Fri, 01 Nov 2024 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
The effect of fireworks was visible, fog covered the sky in the afternoon
पीलीभीत में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास सड़क पर लगा कूड़े का ढ़ेर।संवाद
पीलीभीत। दीपावली पर बृहस्पतिवार रात हुई आतिशबाजी का असर शुक्रवार को देखने को मिला। दोपहर बाद से ही कोहरे जैसी धुंध छा गई। वायु सूचकांक का ग्राफ भी बढ़कर 225 पहुंच गया। इसके साथ ही बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन

तराई में अब तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 से 60 हुआ करता था, जो कि बृहस्पतिवार को दिन में आतिशबाजी के चलते देर शाम तक 180 हो गया था। देर रात तक हुई आतिशबाजी का प्रभाव शुक्रवार को दोपहर बाद दिखाई दिया। शुक्रवार दोपहर बाद से आसमान में कोहरे जैसी धुंध छा गई और हल्की हवा भी चलती रही। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जमकर हुई आतिशबाजी के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक 225 पहुंच गया, जो कि एक दिन पहले शाम तक 180 था। तराई में इससे पहले यह ग्राफ 50 से 60 के बीच में रहा करता था। प्रदूषण के साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए जाने से भी धुंध बनी रही। उन्होंने कहा कि यह धुंध आगामी 24 घंटे तक ऐसे ही बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहर की सड़कों पर बिखरी रही गंदगी

पीलीभीत। दिवाली के उल्लास में लोगों ने बृहस्पतिवार रात जमकर आतिशबाजी की। पटाखे, अनार और राकेट दागे। जहां सड़कों पर गंदगी बिखरी रही। शुक्रवार को आतिशबाजी के खाली डिब्बे और गंदगी शहर की सड़कों पर बिखरी दिखी। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर भी नजर आए। घरों के सामने पड़ी गंदगी से लोग बेखबर रहे तो नगर पालिका भी बेपरवाह नजर आई। सफाई नहीं कराई गई। कई प्रमुख मार्गों पर तो दोपहर तक झाड़ू ही नहीं लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed