फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The doctor disappeared from the CHC, tortured and tortured

सीएचसी से डॉक्टर गायब, इलाज को तड़पता रहा घायल 

Thu, 16 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 16 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
The doctor disappeared from the CHC, tortured and tortured
सीएचसी से डॉक्टर गायब, इलाज को तड़पता रहा घायल
मारुति वैन की टक्कर से घायल गांव डगा जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षक 50 वर्षीय आशा राम सीएचसी में चिकित्सक न होने के कारण तड़पते रहे। शिक्षक को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। घटना के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर सीएचसी अधीक्षक का पुतला फूंका। साथ ही व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यह हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर पेट्रोल पंप के समीप हुआ। पंकज कॉलोनी निवासी शिक्षक बाइक पर ड्यूटी करने स्कूल जा रहे थे। तभी उन्हें सामने से आई मारुति कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस घायल शिक्षक को सीएचसी ले गई। पता लगने पर व्यापारी नेता विजयपाल उर्फ विक्की अपने समर्थकों के साथ सीएचसी जा पहुंचे। उस वक्त सीएचसी में चिकित्सक नहीं थे, जिससे वह काफी देर तक पड़े तड़पते रहे। व्यापारी नेता ने घायल आशाराम को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आशाराम को इलाज के लिए बरेली रैफर कर दिया। युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री विजयपाल के नेतृत्व में सीएचसी एकत्र हुए व्यापारी और अन्य युवकों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि सीएचसी चिकित्सक अक्सर गायब रहते हैं। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सीएचसी अधीक्षक का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में जमील खां, मोहत्तर अली, शिवसागर, रहमत, सद्दीक, सरफराज अहमद, वसीम अहमद आदि रहे। 
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि मैं होली पर घर आया हूं। अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगी है। बुधवार को पैथालोजिस्ट डॉ. अनिल कुमार की आपातकाल में ड्यूटी थी। वह घायल के सीएचसी पहुंचने के समय समीप की एक दुकान पर नाश्ता करने गए थे। चिकित्सक की लापरवाही है। पूरे मामले की जांच कर सीएमओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उधर, सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने सीएचसी अधीक्षक के बगैर सूचना दिए गायब होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधीक्षक बगैर अवकाश लिए सीएचसी से गायब हैं। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed