फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The district was wrapped in a blanket of fog...vehicles came out in the morning with headlights on

Pilibhit News: कोहरे की चादर में लिपटा जिला... सुबह हेडलाइट जलाकर निकले वाहन

Thu, 14 Nov 2024 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
The district was wrapped in a blanket of fog...vehicles came out in the morning with headlights on
पीलीभीत में बुधवार की सुबह आसमान में छाये धने कोहरे के बीच टनकपुर हाईवे से गुजरते वाहन।संवाद
पीलीभीत। तराई में बुधवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालक भी हेडलाइट जलाकर निकले। सर्दी बढ़ने से लोग सुबह ऊनी कपड़े पहन कर बाहर निकले। दोपहर 12 बजे के बाद निकली धूप ने लोगों को राहत दी।
विज्ञापन


बीते पांच दिनों के तापमान की बात की जाए तो बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। जिले में अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घने कोहरे ने लोगों को परेशान किया। दृश्यता 40 से 60 मीटर तक रही।
विज्ञापन

इधर, मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। अस्पताल में बुखार-जुकाम, सर्दी, खांसी के मरीज बढ़े हैं। अन्य दिक्कतें भी हो रही हैं। सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह के समय टहलने निकलने वालों को सेहत के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
ग्रामीण इलाकों में भी रहा कोहरे का असर

बुधवार सुबह लोगों की आंख खुली तो चहुं ओर कोहरा था। इसके विपरीत बीते पांच दिनों से मौसम पूरी तरह साफ रहा था। शहर में गोहनिया चौराहे के पास चालक वाहन की हेडलाइट जलाकर आवागमन करते दिखे। स्टेशन के पास, छतरी चौराहा, ओवरब्रिज और अन्य स्थानों पर भी वाहन चालक हेडलाइट जलाकर निकले। मझोला, अमरिया, घुंघचाई, पूरनपुर, बीसलपुर आदि क्षेत्रों में भी आठ बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा।



--
बीते पांच दिन का जिले का तापमान



अधिकतम न्यूनतम



13 नवंबर 27.1 17.4
12 नवंबर 28.7 17.5

11 नवंबर 28.8 18.1

10 नवंबर 28.7 17.9

09 नवंबर 29 18.1



फसलों को लाभ पहुंचाता है कोहरा

जिला कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि कोहरा रबी सीजन की फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे किसानों को लाभ है। अभी तो गेहूं की बोआई हो रही है। कोहरे से गेहूं को लाभ होता है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी कोहरा पड़ने की संभावना है।

पीलीभीत में बुधवार की सुबह आसमान में छाये धने कोहरे के बीच टनकपुर हाईवे से गुजरते वाहन।संवाद

पीलीभीत में बुधवार की सुबह आसमान में छाये धने कोहरे के बीच टनकपुर हाईवे से गुजरते वाहन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed