फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The district was a celebration of Makar Sankranti

जिले में धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति

Thu, 14 Jan 2016 06:27 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 14 Jan 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
The district was a celebration of Makar Sankranti

जिले भर में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने सुबह स्नान कर पूजा अर्चना की और दानपुण्य भी किया। जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व की तैयारियां लोगों ने एक दिन पूर्व पूरी कर ली थी। गुरुवार सुबह होते ही लोगों ने स्नान कर मंदिरों व घरों में पूजा अर्चना की। इस दौरान लोगों ने दानपुण्य भी किया। शहर के चीनी मिल रोड, रेलवे स्टेशन के बाहर, बल्लभनगर कॉलोनी गेट, सुनगढ़ी, जेपी रोड समेत विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने लक्ष्मी टाकीज के समीप खिचड़ी भोज का आयोजन किया। यहां अजय सूरी, अमनदीप सिंह जौली, ज्वाय मैनी, हर्ष आनंद, सोनू अग्रवाल, राजेश भसीन, संजीव थम्मन, कपिल अरोड़ा आदि का खासा सहयोग रहा। देव स्टेशनर्स के बाहर हिन्दू जागरण मंच की ओर से खिचड़ी भोज कराया गया। यहां एमएस धामी, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे। इसकेे अलावा मंडी समिति परिसर में सब्जी व्यापारियों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। खिचड़ी भोज का सिलसिला शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला संघ चालक ओमप्रकाश, करुणाशंकर शुक्ला, दीपक अग्रवाल,  विशवेश्वर दयाल आदि ने मकर संक्रांति पर्व के बारे में बच्चों को बताया। यहां खिचड़ी भोज भी हुआ।
बीसलपुर। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में खिचड़ी भोज हुआ। यहां भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, रवि प्रजापति, विवेक वर्मा, गोपाल गंगवार, अमर सिंह आदि का सहयोग रहा।
मंडी परिसर स्थित नटवीर बाबा के स्थान पर हुए खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में दिवाकर शर्मा, पूरन लाल और सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे। गुरुद्वारे में पिछले तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ का गुरुवार सुबह समापन हो गया। इस मौके पर सबद-कीर्तन व गुरुवाणी का आयोजन हुआ। लंगर भी लगा। इस मौके पर ज्ञानी सतनाम सिंह, राम सिंह, पम्मा सिंह, सुरजीत सिंह, प्रेम सिंह, बल्देव सिंह, प्रेम सिंह, बल्देव सिंह, चरनजीत सिंह, पंजाब सिंह आदि मौजूद रहे।
शिशु बिहार विद्यालय में मकर संक्रांति व लोहड़ी पर्व संयुक्त रूप से मनाया गया। नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें सिमरनजीत कौर, अर्चदीन कौर, हर्षदीप सिंह, सलोनी, पारुल, अंशिका, शैफाली, इशिका, आस्था, आयुष, मनप्रीत, अनन्या और सृष्टि आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया। सरस्वती शिशु मंदिर में हुई काव्य गोष्ठी में सुधांशु शुक्ला, डॉ. अचलेश्वर कुमार, अनिल कुमार शुक्ला, दिनेशपाल, श्रीकांत शर्मा, अंशुमान, सुबोध बाजपेई, थम्मन लाल वर्मा आदि ने रचनापाठ किया।
 गायत्री पीठ में हवन पूजन हुआ। इसमें सत्यपाल यादव, चेयरमैन छेदालाल जायसवाल, शशि बाला, आशा यादव, मैना देवी, कांति देवी, शशि शर्मा, जगदीश सिंह, रामस्वरूप कश्यप, मिहीलाल आदि ने आहुतियां दीं।

पूरनपुर। नगर समेत आसपास क्षेत्रों में मकरसंक्रांति पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने स्नान कर पूजा पाठ किया। कई लोगों ने दान पुण्य भी किया। नगर में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज भी किया गया। इसमें बड़ी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed