{"_id":"6737c41f9b53377d860f4614","slug":"the-district-is-in-the-grip-of-dense-fog-cold-wind-is-causing-trouble-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125637-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घने कोहरे की गिरफ्त में जिला, सर्द हवा ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घने कोहरे की गिरफ्त में जिला, सर्द हवा ने किया परेशान
Sat, 16 Nov 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत में शुक्रवार की सुबह आसमान में छाया धना कोहरा।संवाद
पीलीभीत। बीते तीन दिनों की तुलना में जिले में शुक्रवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। शहर समेत पूरा जिला सुबह 10 बजे के बाद तक कोहरे की गिरफ्त में रहा। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार भी थाम दी। चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने जाने के लिए तड़के निकलने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में दिक्कतें हुईं।
सर्द हवा से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक अधिक बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय बाहर निकलने वालों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। शुक्रवार को टनकपुर, बीसलपुर और अमरिया मार्ग पर बाइक चालक जैकेट और स्वेटर पहने दिखे। ई-रिक्शा और अन्य वाहनों से सफर करने वालों ने भी ऊनी कपड़े पहने थे। कोहरे का असर जिले में सुबह 10:30 बजे तक रहा।
इसके बाद खिली हल्की धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी। शाम पांच बजे के बाद से कोहरा और मौसम फिर सर्द हो गया। जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसएस ढाका ने बताया कि जिले में अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घने कोहरे ने लोगों को परेशान किया। दृश्यता 60 से 80 मीटर तक रही।
विज्ञापन
तीन दिन से लगातार कम हो रहा तापमान
जिले में तीन दिन से लगातार पारा लुढ़क रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम 17.4 दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 17.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री कम हो गया।
बीते पांच दिन का जिले का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
15 नवंबर 24.6 15.2
14 नवंबर 26.4 17.2
13 नवंबर 27.1 17.4
12 नवंबर 28.7 17.5
11 नवंबर 28.8 18.1