{"_id":"69a5dd8274b441f185080e26","slug":"the-district-has-been-divided-into-five-zones-and-17-sectors-with-2500-police-officers-to-handle-the-responsibility-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-154816-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा जिला, 2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा जिला, 2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन
जिले में 10 जुलूसों और 1500 से अधिक होलिका दहन स्थलों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
पीलीभीत। होलिका दहन और रंगोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। जिले को पांच जोन, 17 सेक्टर और 42 सब सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा का विस्तृत खाका तैयार किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।
होली पर्व को लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी की है। जोन की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी, सेक्टर की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों और सब सेक्टर की जिम्मेदारी चौकी प्रभारियों को सौंपी गई है। जिलेभर में लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 40 इंस्पेक्टर, 180 सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। देर शाम एसपी सुकीर्ति माधव ने शहर में पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। होली और धुलेंडी के अवसर पर जिले में कुल 10 जुलूस निकाले जाएंगे। इनमें सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया, न्यूरिया के मोहल्ला ठाकुरद्वारा, अमरिया कस्बा व ग्राम बांसखेड़ा, बरखेड़ा कस्बे से दो, गाजीपुर मुगल, पूरनपुर के शेरपुर ग्राम से एक-एक जुलूस शामिल है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-छोटी चौपाइयां भी निकाली जाती हैं, जबकि माधोटांडा में महिलाओं द्वारा सड़क पर होली खेलने की परंपरा है।
1500 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन
जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 1500 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होगा। कोतवाली क्षेत्र में 86, सुनगढ़ी में 84, न्यूरिया में 110, जहानाबाद में 152, बीसलपुर में 161, बरखेड़ा में 120 सहित अन्य थाना क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में होलिका दहन स्थल चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा 25 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित की गई हैं। 11 निरीक्षक, 36 उपनिरीक्षक, 50 हेड कांस्टेबल, 100 कांस्टेबल, 46 महिला आरक्षी और 42 होमगार्ड को रिजर्व में रखा गया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस पुरी तरह से अलर्ट है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद