फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Deputy Director gave instructions to take action

Pilibhit News: उपनिदेशक ने कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Sun, 22 Jun 2025 09:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
The Deputy Director gave instructions to take action
बीसलपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपनिदेशक ने दलित महिला के शिकायती पत्र पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए डीएम और एसपी को अलग-अलग पत्र भेजे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक अनुसूचित जाति की महिला ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपनिदेशक डॉ. आर स्टालिन को छह जून को शिकायती पत्र भेजा था। पत्र में आरोप लगाया कि क्षेत्र के कुछ लोगों से उनका मुकदमा चल रहा है। दूसरे पक्ष के लोग मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

समझौता न करने पर उनसे जाति सूचक अपशब्द कहकर धमकाया जा रहा है। आरोपी अश्लील हरकतें भी कर रहे हैं। पत्र में न्याय दिलाने की मांग की गई थी। उपनिदेशक ने 18 जून को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी अभिषेक यादव को अलग-अलग पत्र भेजकर मामले में 15 दिन में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed