फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The depot's claims are useless, passengers travelling on the local route faced many problems

Pilibhit News: डिपो के दावे बेकार, स्थानीय मार्ग के यात्रियों ने झेली दिक्कतें तमाम

Thu, 13 Mar 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 13 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The depot's claims are useless, passengers travelling on the local route faced many problems
शहर के असम चौराहा के पास ट्रेपों में बैठी सवारी।संवाद
पीलीभीत। होली पर परिवहन सुविधाएं मुहैया कराने का पीलीभीत डिपो का दावा खोखला है। दूर शहरों से तो यात्री जिले में आसानी से पहुंच गए। घर जाने को स्थानीय मार्गों पर बसों की तलाश में भटकना पड़ा। स्थानीय मार्ग पर परिवहन की बदहाल व्यवस्था ने यात्रियों को खूब छकाया। घंटों इंतजार के बाद यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन

होली को लेेकर रोडवेज अधिकारियों ने स्थानीय मार्गाें पर फेरे बढ़ाकर यात्रियों को सुविधाजनक सफर कराने का दावा किया था। यात्रियों की आवाजाही शुरू हुई तो डिपो के अफसरों के दावों की हकीकत सामने आ गई। दूर-दराज जगहों से काम कर लौट रहे यात्रियों के लिए डग्गामार वाहन ही सहारा बन रहे हैं। बुधवार की दोपहर असम चौराहे से शाहजहांपुर मार्ग और बरेली मार्ग पर यात्रियों की भीड़ दिखी। बरेली मार्ग पर खड़े यात्रियों ने बताया कि करीब एक घंटे से यहां बस नहीं आई है। निजी बस संचालक उनके आस-पास घूमते दिखे। वहीं शाहजहांपुर मार्ग किनारे खड़े यात्रियों ने बताया कि करीब दो घंटे से बस नहीं आई है। परेशान होकर यात्री डग्गामार वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन



रूद्रपुर में निजी कंपनी में काम करते हैं। होली को लेकर अपने घर जा रहे हैं। काफी देर से बस का इंतजार कर रहे है। बीसलपुर तक ही सवारी मिल रही है। शाहजहांपुर के लिए सीधी बस नहीं मिल रही। - आनंद, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाहजहांपुर किसी काम से जा रहे हैं। बस की जानकारी के लिए दुकानदारों से पूछा है, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं मिल रही है। अन्य वाहन ही मिल रहे हैं।- करन, यात्री।

नौगवां चौराहे पर नहीं दिखे कर्मचारी
नौगवां चौराहे पर भी यात्रियों को बसों की जानकारी के लिए यहां-वहां भटकना होता है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि यहां दो कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्ट के हिसाब से लगाई गई है, लेकिन दोपहर के समय चौराहे पर किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। यात्री चौराहे के दुकानदारों से बस की जानकारी करते दिखे।

इन मार्गाें पर इतनी बसों का हो रहा संचालन
पीलीभीत डिपो के अनुसार दिल्ली मार्ग पर 60, हरिद्वार मार्ग पर एक, लखनऊ तीन, कानपुर दो, आगरा दो, रूद्रपुर तीन, बनारस दो और शेष 40 बसों का संचालन बीसलपुर, शाहजहांपुर, पूरनपुर, अमरिया, टनकपुर, बरेली आदि जगहों के लिए किया जा रहा है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय मार्गों पर फेरे बढ़ाकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।


स्टेशन पर दिखी यात्रियों की भीड़
त्योहार पर घर जाने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर भी दिखी। बुधवार दोपहर एक बजे रेलवे स्टेशन पर बरेली की ट्रेन आते ही यात्री सीट पाने के लिए दौड़ लगाते नजर आए। ट्रेन में सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की भी होती दिखी।

शहर के असम चौराहा के पास ट्रेपों में बैठी सवारी।संवाद

शहर के असम चौराहा के पास ट्रेपों में बैठी सवारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed