फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The department will make 8549 women Lakhpati Didi, work on the target has begun.

Pilibhit News: 8549 महिलाओं को विभाग बनाएगा लखपति दीदी, लक्ष्य पर काम शुरू

Sun, 15 Feb 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The department will make 8549 women Lakhpati Didi, work on the target has begun.
बजट में मिली राहत के बाद मिलेगा और भी काम
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में करीब 8549 महिलाओं को विभाग लखपति दीदी बनाएगा। इसको लेकर अफसरों की ओर से कवायद तेज कर दी गई। बजट में मिली राहत के बाद महिलाओं को और बेहतर काम मिल सकेंगे।
शासन स्तर से एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) विभाग को जिले में महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य मिला था। विभाग ने 15,170 महिलाओं को लखपति दीदी के लिए चिह्नित किया है। विभाग समूह से जोड़कर और स्वरोजगार के जरिए 6246 महिलाओं को लखपति दीदी बना चुका है। यह महिलाएं मछली पालन, कैंटीन संचालन और अन्य कार्य कर रही हैं। एक फरवरी को आए केंद्रीय बजट में लखपति दीदी का खास ख्याल रखा गया। वहीं राज्य बजट में लखपति दीदियों के लिए घोषणा की गई।
विज्ञापन

जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अभी 8549 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाना है। इसको लेकर अफसरों की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। संवाद
--
शीट मार्ट से महिलाओं के उत्पादों को मिलेगी नई राह

केंद्र सरकार से जारी बजट में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री में तेजी व उनको आर्थिक मजबूत बनाने की योजना में शी-मार्ट को शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत महिलाओं के उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से उत्पाद का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इससे माल की बिक्री के साथ महिलाओं को उत्पाद का सही दाम भी मिल सकेगा। चिह्नित लखपति दीदियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। एनआरएलएम की उपायुक्त वंदना ने बताया कि योजना के तहत महिलाओं को लखपति दीदियां बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed