फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The department is busy completing the work of Pilibhit-Madhotanda road before the rains

Pilibhit News: बारिश से पहले पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग का काम पूरा करने में जुटा विभाग

Mon, 24 Jun 2024 10:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
The department is busy completing the work of Pilibhit-Madhotanda road before the rains
पीलीभीत माधोटांडा मार्ग पर होता निर्माण कार्य।संवाद
पीलीभीत। मानसून कभी भी सक्रिय हो सकता है। इस संभावना को देखते हुए लोनिवि पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग के नवीनीकरण का काम बारिश से पहले ही पूरा कराने में जुटा हुआ है। इसमें लगभग एक ओर के मार्ग पर काम पूरा करने का दावा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीलीभीत से माधोटांडा तक मार्ग को लेकर कई बार मामला शासन स्तर पर जाने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया। लोकसभा चुनाव से पहले शासन में भेजे गए प्रस्ताव पर 6.50 करोड़ रुपये की मंजूरी की गई।
विज्ञापन

इस बजट से मार्ग के नवीनीकरण का काम पूरा कराया जाना था। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद काम आगे नहीं बढ़ सका। अब आचार संहिता हटने के बाद मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके तहत 30 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर गांव नवदिया धनेशपुर तक पूरा हो गया है। शेष काम अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून आने से पहले ही मार्ग का काम पूरा करने को लेकर अधिकारी चिंता में है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 26 जून को आ जाएगा। इस संभावना के बीच अधिकारियों ने काम में तेजी लानी शुरू कर दी है ताकि समय रहते काम को पूरा कर लिया जाए।

--बारिश शुरू होने से पहले ही मार्ग का पूरा काम करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो सके।
- एसपी गौतम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed