{"_id":"571666714f1c1b33088b4684","slug":"the-death-of-the-young-man-crushed-by-a-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड चौराहे पर ट्रैक्टर से कुचलकर पसगवां निवासी सचिन (22) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी शाहजहांपुर निवासी अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव पसगवां निवासी रामरतन शर्मा ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा सचिन उर्फ रोनू सोमवार रात लगभग 11 बजे बीसलपुर से एक बारात में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। बाइक पर उसका मित्र शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव बमिहा निवासी अमन भी था। बस स्टैंड चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सचिन ट्रैक्टर के पहिए के नीटे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर पीलीभीत की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर सचिन के घरवाले रात में ही पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भर कर घरवालों के कहने पर शव उन्हें साैंप दिया। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता रामरतन, मां सन्नो देवी, पत्नी मीरा देवी, भाई अंकित, उचित, बहन निशि और नीरज का रो-रोकर बुरा हाल है।