{"_id":"36917ccb6976c6ab266e75915654e1de","slug":"the-dcp-tested-educational-quality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने जांची शैक्षिक गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने जांची शैक्षिक गुणवत्ता
पीलीभीत
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय और विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर शैक्षिक गुणवत्ता को भी परखा।
लखनऊ रीजन के उपायुक्त एसके वर्मा बुधवार सुबह करीब 11 बजे केंद्रीय विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर शैक्षिक गुणवत्ता का जायजा लिया। प्रधानाचार्य से भवन के संबंध में भी वार्ता की और शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद वह निर्माणाधीन विद्यालय भवन का निर्माण कार्य देखने पहुंचे। यहां उन्होंने बाउंड्रीवाल, कक्षाओं के बनाए जा रहे पिलर, निकास व अन्य संसाधनों की जानकारी ली। निर्माण एजेंसी के जेई से भवन निर्माण पूरा होने के संबंध में बातचीत की। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम मासूम अली सरवर से भी मुलाकात की और विद्यालय की स्थिति के बारे में बातचीत की। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि निर्माण एजेंसी के मुताबिक नवंबर तक भवन निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापरक कार्य करने को कहा गया है। इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद प्रसाद समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।