फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The daughter-in-law kept pleading... the father-in-law did not show mercy

Pilibhit News: गिड़गिड़ाती रही बहू... नहीं आया ससुर को रहम

Wed, 04 Sep 2024 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law kept pleading... the father-in-law did not show mercy
गांव चिड़ियादाह में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।संवाद
पीलीभीत। घरेलू कलह में पुत्र का कत्ल करने वाले पिता को वारदात को अंजाम देते वक्त पुत्रवधू के गिड़गिड़ाने पर भी रहम नहीं आया। पुत्र के चाकुओं के वार से लहूलुहान हो जाने के बाद भी वार करता रहा। बाद में उसकी मौत हो जाने पर खुद ही थाने पहुंचा और समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही रामप्रताप के रिश्तेदार और सुसराल के लोग पहुंच गए। सभी राजाराम के व्यवहार की निंदा करते दिखे। उनका कहना था कि वह आए दिन घर में विवाद करता था। एक माह पूर्व भी उसने मृतक की पत्नी ममता के साथ मारपीट की थी। जिसका विरोध करने पर आरोपी कुछ दिन के लिए बाहर भी चला गया था, लेकिन सप्ताह भर पूर्व फिर घर लौट आया।
विज्ञापन

इसके बाद फिर विवाद शुरू हो गया। मंगलवार को भी घरेलू कलह को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। जिसके बाद राजाराम ने बिना कुछ सोचे अपने पुत्र को चाकू से गोदकर मार दिया। आरोपी ने उसके गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर प्रहार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गुस्सैल मिजाज का है आरोपी पिता
परिजनों का कहना है कि आरोपी राजाराम गुस्सैल मिजाज का है। वह अक्सर गालीगलौज और विवाद करता था। जिसके चलते ही उसने पुत्र का कत्ल किया। हालांकि आरोपी के किसी प्रकार के नशे करने की बात सामने नहीं आई।

--
पत्नी ने भी डेढ़ साल पूर्व की थी आत्महत्या
घटना के बाद घर में मौजूद परिजनों का कहना था कि आरोपी राजाराम शुरू से ही विवादित रहा है। अक्सर परिजनों के साथ गालीगलौज करना उसका व्यवहार में था। उसके विवाद से तंग आकर डेढ़ साल पूर्व पत्नी रजनी देवी ने भी आत्महत्या कर ली थी। उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी थी।

00
मौत से बिखर गई कच्ची गृहस्थी
मृतक के परिवार में उसकी पत्नी ममता के अलावा चार साल का पुत्र अर्नव और पांच साल की पुत्री तनिष्का हैं। रामप्रताप निजी वाहनों को चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं दो भाई और एक बहन में मृतक सबसे बड़ा था। मौत के बाद उसकी कच्ची गृहस्थी बिखर गई। पिता को याद कर मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव चिड़ियादाह में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।संवाद

गांव चिड़ियादाह में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।संवाद

गांव चिड़ियादाह में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।संवाद

गांव चिड़ियादाह में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed