{"_id":"679d141ce33979127e004e59","slug":"the-damaged-pipeline-was-repaired-a-complaint-was-lodged-against-the-implementing-agency-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-129964-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: क्षतिग्रस्त पाइपलाइन दुरुस्त कराई, कार्यदायी संस्था के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: क्षतिग्रस्त पाइपलाइन दुरुस्त कराई, कार्यदायी संस्था के खिलाफ दी तहरीर
Fri, 31 Jan 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। छतरी चौराहा पर क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइन लाइन को दुरुस्त करा दिया गया। इस मामले में नगर पालिका की ओर से सख्ती बरती गई। ऊर्जा निगम का सामान जब्त कर लिया गया। कार्यदायी संस्था के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
शहर में ऊर्जा निगम की ओर रिबैंप योजना के तहत बिजली के खंभों, जर्जर लाइन आदि बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शहर के कई इलाकों में खंभा लगाने के लिए गड्ढों को खोदा जा रहा है। गड्ढें खोदने के दौरान नगर पालिका की पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो रही है।
पूर्व में भी कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने जलापूर्ति प्रभावित हो चुकी है। बृहस्पतिवार रात भी शहर के छतरी चौराहे के निकट खंभों के लिए खोदे गए गड्ढों की वजह से पाइपलाइन दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे करीब 1500 सौ घरों की आपूर्ति ठप हो गई थी। जानकारी के बाद नगर पालिका की टीम ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करा दिया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
मामले में सख्ती बरतते हुए ऊर्जा निगम के मौके पर मिले उपकरणों को जब्त कर लिया गया। नगर पालिका के जलकर प्रभारी तारिक ने बताया कि पाइपलाइन को दुरुस्त करा दिया गया है। मामले में सामान जब्त कराने के साथ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।