{"_id":"668311814461af677b0e7a34","slug":"the-dacoit-brought-on-remand-recovered-50-thousand-rupees-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118815-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रिमांड पर लाए गए डकैत ने बरामद कराए 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रिमांड पर लाए गए डकैत ने बरामद कराए 50 हजार रुपये
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जेल से पुलिस कस्टडी में लाया गया आरोपी डकैत गब्बर।स्रोत:पुलिस
पूरनपुर (पीलीभीत)। आरोपी डकैत शहजाद से पूछताछ के बाद पुलिस ने डकैती के 50 हजार रुपये मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गांव तारापुरी के एक मकान से बरामद कर लिए। मुजफ्फरनगर जेल से रिमांड पर लाए गए शहजाद की निशानादेही पर हरदोई ब्रांच नहर के समीप छिपाया गया तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिए गए।
मैगलगंज हाईवे पर नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव रंपुरा में किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर 30 जनवरी की शाम को पांच डकैतों ने परिजनों को बंधक बनाकर नकदी और सोने, चांदी के आभूषण सहित 25 लाख रुपये का माल लूट लिया था। 28 मार्च को घेराबंदी कर पुलिस ने 25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय डकैत कुशीनगर के बेलता आलमदास पटहेरवा निवासी रामाकांत कुशवाहा को गिरफ्तार कर चालान किया। पुलिस मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोलियां भी लगीं।
बाद में पुलिस को चकमा देकर फरार हुए उसके साथी मुजफ्फरनगर के किदवई नगर खाला पार निवासी शहजाद उर्फ गब्बर चार जून को मुजफ्फरनगर की कोर्ट में हाजिर हो गया। आरोपी डकैत से पूछताछ और माल बरामदगी के लिए पुलिस को 30 घंटे का कस्टडी रिमांड मिला।
विज्ञापन
रविवार सुबह मुजफ्फरनगर जेल पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे जेल से अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ की। पूछताछ पर उसने डकैती के उसके हिस्से में मिले रुपये मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी के गांव तारापुरी में रखे होने की जानकारी दी। तारापुरी में गब्बर कई साल से एक किराये के घर में रह रहा था।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वहां से 50 हजार रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद आरोपी डकैत को रविवार को मध्य रात्रि के बाद कोतवाली लाया गया। यहां पूछताछ के बाद उसने घटना में प्रयुक्त 315 बोर के तमंचे और कारतूस को असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर एक स्थान पर छिपाने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने इन्हें भी बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंचकर उसे जेल में दाखिल कर दिया।
--
कम बरामदगी, बात न कराने पर व्यापारी ने व्यक्त किया रोष
आरोपी डकैत के पुलिस कस्टडी रिमांड की जानकारी पर सोमवार को व्यापारी सुनील गुप्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कम रकम बरामदगी और उसके सामने पूछताछ न करने पर रोष व्यक्त किया। सुनील ने बताया कि गब्बर ने ही उसकी गर्दन पर चाकू रखा था और थप्पड़ भी मारा था।