फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The crocodile attacked the woman, the incident of the village Nagaria Colony of Amaria

जिला ओडीएफ, खुले में शौच को गई महिला मगरमच्छ का निवाला बनने से बाल-बाल बची

Tue, 06 Sep 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The crocodile attacked the woman, the incident of the village Nagaria Colony of Amaria
जिला अस्पताल में भर्ती महिला। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत/अमरिया। अमरिया के गांव नगरिया कॉलोनी में रविवार सुबह एक महिला मगरमच्छ का शिकार हो गई। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम नगरिया कॉलोनी निवासी झोरू बरोही देवहा नदी से कुछ दूरी पर झोपड़ी बनाकर रहता है। घर से करीब पचास मीटर दूर डबरी बहती है। बरसात के मौमस में देवहा नदी से निकलकर मगरमच्छ इस डबरी में पहुंच जाते हैं। उसकी पत्नी सुचित्रा रविवार सुबह करीब छह बजे घर से करीब पचास मीटर की दूरी पर शौच करने गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान डबरी से निकलकर खेतों में घूम रहे मगरमच्छ ने सुचित्रा पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया और बमुश्किल उसके जबड़े में फंसा अपना हाथ निकाला लेकिन करीब छह फिट लंबे मगरमच्छ ने उसे फिर पकड़ लिया। उसे बुरी तरह नोंच डाला। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पास मौजूद लोग उसे बचाने में जुट गए। बड़ी मुश्किल से महिला को मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी अमरिया में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला घोषित हो चुका है ओडीएफ
ये घटना अफसरों के उन दावों की पोल खोलने के लिए काफी है, जो चार साल पहले जिले को ओडीएफ घोषित कर सरकार से वाहवाही लूट चुके हैं। जमीनी हकीकत ये है कि जिले में आज भी हजारों लोग खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं और कई ऐसी घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘जिला ओडीएफ घोषित है। जिन लोगों के पास अभी शौचालय नहीं हैं, उनकी सुविधा के लिए गांव-गांव सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। अमरिया में किसी घटना की जानकारी नहीं है। अगर पीड़ित पात्र है और शौचालय नहीं मिला तो इसकी जांच कराई जाएगी।’- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed