फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The couple underwent surgery at a private hospital in Bareilly, their condition is critical.

Pilibhit News: बरेली के निजी अस्पताल में दंपती की हुई सर्जरी, हालत नाजुक

Sat, 06 Jun 2026 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The couple underwent surgery at a private hospital in Bareilly, their condition is critical.
पीलीभीत। आंधी के दौरान उड़ी टिन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए दंपती का बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को दोनों की सर्जरी हुई है। फिलहाल, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम रमनगरा निवासी पूर्व प्रधान लक्खा सिंह की पत्नी कश्मीर कौर, पुत्री रमनदीप कौर और नानकमत्ता निवासी दामाद मंदीप सिंह बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे बाइक से पूरनपुर से रमनगरा स्थित घर लौट रहे थे। माधोटांडा क्षेत्र के डगा पुल के पास पहुंचने पर अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। बचाने के लिए तीनों लोग पुल के निकट एक खोखे के पास रुके और मार्ग किनारे खड़े हो गए। इस दौरान अचानक तेज आंधी के साथ डगा पुल के निकट लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे पुलिया निर्माण कार्य स्थल पर मजदूरों के लिए बनाए गए अस्थायी कमरे की लोहे की टिन उखड़कर उड़ गई और सीधे मंदीप और उसकी पत्नी रमनदीप पर जा गिरी थी। हादसे में रमनदीप के पेट और मंदीप की पीठ में गहरे घाव हो गए थे। राहगीरों की मदद से दोनों को स्थानीय अस्पताल के बाद जिला मुख्यालय रेफर किया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन दोनों को बरेली के निजी अस्तपाल ले गए थे। परिजनों के अनुसार दोनोंं की शुक्रवार को सर्जरी की गई है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed