फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The country is progressing, but not everyone: Varun

Pilibhit: सांसद वरुण गांधी बोले- देश में तरक्की तो हो रही... लेकिन सबकी नहीं, आम इंसान के सामने मुश्किलें

Mon, 29 Jan 2024 10:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 29 Jan 2024 10:25 AM IST
सार

पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर सरकारी सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तरक्की में सबका हिस्सा होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में एक आम इंसान को आगे बढ़ना मुश्किल होता है।

विज्ञापन
The country is progressing, but not everyone: Varun
जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद वरुण गांधी ।

विस्तार

भाजपा सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को पीलीभीत पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद शाही मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वह अमरिया ब्लॉक के ग्राम बिसेन, दलेलगंज, नवादादास, धुंधरी, विलासपुर, फुलय्या, बगनेरा, बांसखेड़ा, निसावा, गोपालनगर, मुगलखेड़ा आदि ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया।

विज्ञापन


सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में तरक्की तो हो रही है। इसमें सबका हिस्सा होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सांसद ने कहा कि मैं पिछली बार पीलीभीत आया था तो एक युवक मिला था। उसने लोन लेने की बात कही थी। बोला- दो साल से दौड़ रहा हूं तब से लोन नहीं मिला। बैंक वाले बोल रहे हैं लोन तो स्वीकृति कर देंगे, लेकिन उसका एक हिस्सा तो देना पड़ेगा।

विज्ञापन

'शिक्षा-स्वास्थ्य का स्तर बहुत मामूली'
सांसद ने कहा कि ऐसी स्थिति में एक आम इंसान को आगे बढ़ना कितना मुश्किल होता है। मैंने संसद में कहा था कि देश में शिक्षा और स्वास्थ्य का स्तर बहुत मामूली है। अगर इसका स्तर ऊंचा करना है तो देश के डीएम व एसपी या बड़े अफसरों के लिए सरकारी स्कूल और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को अनिवार्य कर देना चाहिए। उनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़े और इलाज भी सरकारी में हो तो अपने आप ही व्यवस्थाएं सुधर जाएंगी, लेकिन देश में ऐसा नहीं हो रहा है।

सांसद ने कहा कि हमारे और आप के बुजुर्गों ने आजादी के दौरान सपना देखा था कि अब किसी को किसी के सामने झुकना नहीं पड़ेगा, लेकिन आज बिना झुके कोई काम नहीं होता है। सांसद ने कहा कि मैं एक ऐसा हिंदुस्तान देखना चाहता हूं, जहां एक आम आदमी बिना डरे अपनी बात रख सके। देर शाम सांसद वरुण गांधी ने काला मंदिर पर भी जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed