{"_id":"673cebad19d50e91e302f287","slug":"the-cost-of-operation-outside-was-rs-4-lakhs-but-the-operation-was-free-in-the-medical-college-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125893-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाहर चार लाख का खर्च, मेडिकल कॉलेज में मुफ्त हो गया ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाहर चार लाख का खर्च, मेडिकल कॉलेज में मुफ्त हो गया ऑपरेशन
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में थायराइड और लार ग्रंथि की गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया है। इन ऑपरेशन पर मरीजों को निजी अस्पतालों में तीन से चार लाख रुपये खर्च बताया गया था। मुफ्त इलाज से मरीज काफी खुश हैं।
जिला अस्पताल के नाक, कान, गला रोग विभाग की चिकित्सक डॉ. शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में दूरबीन विधि से जांच और गले व कान से जुड़ी सर्जरी की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। लार ग्रंथि में सूजन और गांठ से पीड़ित 19 वर्षीय युवती का इलाज किया गया है। यह ऑपरेशन काफी जटिल था।
युवती को बीते तीन वर्षों से दर्द और गले में सूजन थी। खाना निगलने में कठिनाई हो रही थी। वहीं 31 वर्षीय महिला भी थायराइड की गांठ से परेशान थी। दोनों मरीज कई सालों से निजी अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा के निर्देशन में डॉ. शालिनी त्रिपाठी और उनकी टीम ने दोनों मरीजों का सफल ऑपरेशन किया। मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. श्रुति, डॉ. मनीष, निश्चेतक डॉ. अश्विन गुप्ता, डॉ. अविरल पांडेय, डाॅ. शिवम जोशी शामिल रहे।