{"_id":"57e572364f1c1b9275a8235a","slug":"the-controversy-over-the-building-on-plot-cidiadah","type":"story","status":"publish","title_hn":" चिड़ियादाह में प्लाट पर निर्माण को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़ियादाह में प्लाट पर निर्माण को लेकर विवाद
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिड़ियादाह गांव में मजार शरीफ के बराबर खाली जमीन पर निर्माण कराने पर विवाद हो गया। गांव के लोगों ने जमाीन को ग्राम पंचायत की बताकर विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प होने लगी। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया।
चिड़ियादाह में रहमत शाह पीर मियां की मजार शरीफ के बराबर में खली जमीन है। इसका कुछ हिस्सा ग्राम पंचायत का है। शुक्रवार को कुछ लोग जमीन पर निर्माण कराने लगे। उनका कहना था कि उन्होंने जमीन गांव के ही सनाउद्दीन से जमीन खरीदी है। गांव के लोगों को निर्माण का पता चला तो उन्होंने जमीन को ग्राम पंचायत की बताकर विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि खरीदी गई जमीन पर निर्माण कराया जाए, लेकिन ग्राम समाज की जमीन छोड़ दी जाए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि निर्माण रुकवा दिया गया है। राजस्व टीम से जमीन की नापजोख कराई जाएगी। खरीदी गई जमीन पर निर्माण का विरोध गांव के लोग भी नहीं कर रहे है। नपत के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।