{"_id":"64cbec1872d00b74f303921b","slug":"the-contractor-is-telling-that-the-work-is-completed-the-cmo-said-there-is-still-a-lot-left-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2108-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ठेकेदार बता रहा काम पूरा हुआ, सीएमओ बोले- अभी काफी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ठेकेदार बता रहा काम पूरा हुआ, सीएमओ बोले- अभी काफी बाकी
Thu, 03 Aug 2023 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव देवरिया के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के भवन का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दियोरिया का भवन स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित होना है। ठेकेदार का कहना है कि काम पूरा हो गया है। सीएमओ ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया तो काम बाकी बताया। उसे अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दियोरिया का भवन पिछले लगभग तीन वर्षों से बन रहा है। ठेकेदार के अनुसार बुधवार को भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया। ठेकेदार ने बृहस्पतिवार को सुबह सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा को फोन कर बताया कि भवन निर्माण पूरा हो गया है। वह नवनिर्मित भवन को विभाग को हस्तांतरित करने की पूरी तैयारी में है। सीएमओ ने नवनिर्मित भवन देखने दियोरिया पहुंचे।
उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पता चला कि भवन का आवासीय हिस्सा १० फीसदी और प्रशासनिक हिस्सा पांच फीसदी अधूरा है। सीएमओ ने ठेकेदार को भवन के बाकी काम शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि भवन पूरा होने के बाद भी हस्तांतरित किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि भवन पूरा होते ही हस्तांतरित कर लिया जाएगा।