फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The contact road turned into potholes in just two years

Pilibhit News: दो साल में ही गड्ढों में बदल गया संपर्क मार्ग

Fri, 24 May 2024 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
The contact road turned into potholes in just two years
अमरिया क्षेत्र की गड्डा युक्त लिंक रोड । संवाद
अमरिया। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे से नहर मार्ग पर धुंदरी, करगैना, परेवा वैश्य होकर बहेड़ी जाने वाले संपर्क मार्ग पर अमरिया नहर पुल से परेवा वैश्य तक लगभग दस किलोमीटर लंबी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो साल पहले 3.84 करोड़ की लागत से बनाई गई थी। दो साल भी नहीं बीते कि सड़क कई स्थानों पर टूट कर गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

कस्बा अमरिया पुल से देवहा वैगुल फीडर नहर मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3.84 करोड़ रुपये की लागत से परेवा वैश्य नहर पुल तक दस किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क को बने अभी दो साल नहीं गुजरे हैं कि कई स्थानों पर टूट कर गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में इस सड़क से गुजरना किसी खतरे से कम है। सड़क का यही हाल रहा तो बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
--
इन गांवों के लोगों का रहता है आना-जाना
गांव धुंदरी, तिकुनियां सरैनी, पौटा, ढेरम, सुकटिया, दीनारपुर करगैना, करगैनी, भूरकोनी, हरिहरपुर, पसतौर, परेवा वैश्य आदि। इसके अलावा यह मार्ग बहेड़ी को भी जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मरम्मत न होने से बढ़ रहा गड्ढों का आकार
फोटो 13-
मरम्मत न होने से सड़क पर बने गड्ढों का आकार बढ़ता ही जा रहा हैं। इस मार्ग पर में दिन में हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन एवं प्राइवेट बसें निकलती हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।
- मोहम्मद नाज़िम
000
विभागीय उदासीनता के चलते इस सड़क की मरम्मत का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। अगर इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो बरसात के मौसम में इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा।
- राम प्रसाद
000
सड़क पर बने गड्ढों से बचने के प्रयास में कई बार दुर्घटना हो चुकी हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। गड्ढों की बरसात से पहले मरम्मत होना बहुत जरूरी है।
- मुश्ताक अहमद
000
इस सड़क को बने अभी दो साल भी नहीं बीते हैं। कई स्थानों पर यह उखड़ गई है और गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- राकेश कुमार

--
सड़क निर्माण के बाद पांच साल तक ठेकेदार की देखरेख रहती है। ठेकेदार को मरम्मत करानी है। नोटिस जारी कर जल्द ही सड़क की मरम्मत कराएंगे।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, आरईएस

अमरिया क्षेत्र की गड्डा युक्त लिंक रोड । संवाद

अमरिया क्षेत्र की गड्डा युक्त लिंक रोड । संवाद

अमरिया क्षेत्र की गड्डा युक्त लिंक रोड । संवाद

अमरिया क्षेत्र की गड्डा युक्त लिंक रोड । संवाद

अमरिया क्षेत्र की गड्डा युक्त लिंक रोड । संवाद

अमरिया क्षेत्र की गड्डा युक्त लिंक रोड । संवाद

अमरिया क्षेत्र की गड्डा युक्त लिंक रोड । संवाद

अमरिया क्षेत्र की गड्डा युक्त लिंक रोड । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed