फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The constable created a ruckus when people opposed wearing shoes at a religious place, and also had an altercation with the ranger

Pilibhit News: धार्मिक स्थल पर जूते पहनने का विरोध करने पर सिपाही ने किया हंगामा, रेंजर से भी नोकझोंक

Wed, 21 May 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 21 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The constable created a ruckus when people opposed wearing shoes at a religious place, and also had an altercation with the ranger
कलीनगर। माला रेंज के जंगल में स्थित धार्मिक स्थल पर जूते पहनकर घूमने का विरोध करने पर सिपाही ने जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि श्रद्धालुओं और महंत के विरोध के बाद रेंजर भी मौके पर पहुंचे। इसपर सिपाही की रेंजर से भी नोकझोंक हुई। विरोध बढ़ता देख सिपाही ने जूते उतारे। वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर माला रेंज के अंतर्गत स्थित धार्मिक स्थल का है। इस समय धार्मिक स्थल पर मेला चल रहा है। इसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वन विभाग के अलावा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। बताया जाता है कि सोमवार शाम धार्मिक स्थल परिसर में एक सिपाही जूते पहनकर ड्यूटी कर रहा था। सिपाही को जूता पहने देख कुछ श्रद्धालुओं ने टोका। इसके बाद महंत ने भी धार्मिक स्थल का हवाला देकर जूते उतारने की बात कही। समझने के बजाय सिपाही आग बबूला हो गया और बहसबाजी करने लगा। सूचना पर माला क्षेत्र में मौजूद रेंजर रोबिन सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों में काफी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

रेंजर ने सख्ती कर धार्मिक भावनाओं का हवाला देकर जूते उतारने को कहा। काफी देर बाद सिपाही ने जूते उतारे। श्रद्धालुओं ने मामले का वीडियो बनाया। मंगलवार को वीडियो वायरल होने के साथ अफसरों से भी शिकायत की गई। इसके बाद अफसरों ने माधोटांडा थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए। इधर वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों में रोष व्यक्त है। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed