फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The condition of the district hospital is pathetic, patients and their relatives are in trouble

Pilibhit News: जिला अस्पताल में हाल बेहाल, मुश्किल में मरीज-तीमारदार

Tue, 02 Sep 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 02 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The condition of the district hospital is pathetic, patients and their relatives are in trouble
पीलीभीत। पांच दिन से लगातार हो रही बरसात ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अस्पताल की छत और दीवारों से जगह-जगह पानी टपक रहा है। इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि मरीज अस्पताल के बाहर जलभराव से जैसे-तैसे अस्पताल के अंदर पहुंच रहे तो अस्पताल की दीवार से टपकती पानी की बूंदें परेशान कर रहीं हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक परिसर में लिंटर से पानी की बूंदें तेजी से टपक रहीं थीं। नीचे बैठे मरीज पानी से बचने के लिए इधर-उधर होते दिखाई दिए। अस्पताल के शौचालय से लेकर ओपीडी कक्ष व गैलरी में फर्श पूरी तरह से फिसलन भरा रहा। मरीज व तीमारदार फिसलने के डर के बीच संभलकर गुजरते दिखे।
विज्ञापन

इधर, ओटी कॉम्पलेक्स के बाहर सर्जरी मरीज का इंतजार करने वाले तीमारदारों को गीले फर्श पर बैठना पड़ा। यहां दीवारों से पानी का रिसाव हो रहा था। सर्जरी वार्ड में भी भर्ती मरीजों को रिसाव की गंध सहनी पड़ी। दीवारें पूरी तरह से भीगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पूर्व में अस्पताल के भवन की मरम्मत को लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द ही मरम्मत कार्य करा लिया जाएगा। नए जिला अस्पताल में भी शिफ्ट करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
डॉ. रमाकांत सागर, अधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed