फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The committee constituted to investigate the scam in Suabhoj arrived and investigated

Pilibhit News: सुआबोझ में घपलेबाजी की गठित समिति ने पहुंच कर की जांच

Wed, 02 Jul 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 02 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The committee constituted to investigate the scam in Suabhoj arrived and investigated
पूरनपुर। ग्राम पंचायत सुआबोझ में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधान के अधिकार सीज होने के मामले में गठित समिति ने गांव पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी, पूर्व में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधान आदि मौजूद थे। जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत में मरम्मत कार्यों में अनियमितता, बगैर नीलाम कराए पेड़ों की बिक्री, प्रधान के अधिक मानदेय निकालने, ठेली मरम्मत के नाम पर अधिक धनराशि निकालने आदि की शिकायत डीएम से की गई थी। शुरूआती जांच में गड़बड़ी मिलने पर प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये वसूली के आदेश दिए गए थे। डीएम ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज किए थे। डीएम ने परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की थी। बुधवार को जांच समिति गांव पहुंची। ग्राम पंचायत सचिवालय में शिकायत की जांच की। जांच के समय ग्राम पंचायत सचिव, पूर्व में तैनात रहे ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र सिंह, नागेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार और प्रधान बाबूराम को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए। परियोजना निदेशक पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान के अधिक मानदेय निकालने, ठेलिया मरम्मत के नाम पर धनराशि निकालने, ग्राम पंचायत के पेड़ों का बगैर नीलामी बिक्री करने आदि के आरोप पर जांच की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और प्रधान ने अपने अपने पक्ष रखे। अभिलेखीय जांच के बाद गांव में घूमकर कराए गए कार्यों का सत्यापन भी किया गया। उन्होंने बताया कि जांच पूरी कर ली गई। रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed